आज हम आपको चिकन कीमा सैलेड रेसिपी (Chicken Minced Salad Recipe) बता रहे है। इस डिश को मसाले और गाजर, हरी प्याज और पत्तागोभी डालकर टॉस करते है, इसके अलावा इसमें अदरक, स्वीट चिली सॉस, सॉय सॉस, पीनट बटर डाला जाता है जिससे इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है। आप इसे स्टार्टर और डिनर पार्टी में सर्व कर सकते है।
Chicken Minced Salad Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
चिकन कीमा सैलेड की सामग्री – Ingredients for Chicken Minced Salad |
|
30 ml (मिली.) जैतून का तेल | 200 ग्राम चिकन कीमा |
20 ग्राम लहसुन | 125 ग्राम प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
स्वादानुसार नमक | स्वादानुसार कालीमिर्च |
50 ग्राम गाजर, गुच्छा | 120 ग्राम पत्तागोभी |
100 ग्राम हरी प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | |
सॉस के लिए: | |
60 ग्राम स्वीट चिली सॉस | 45 ग्राम पीनट बटर |
20 ग्राम अदरक | 30 ml (मिली.) सॉय सॉस |
60 ग्राम ताजा हरा धनिया | 10 ग्राम चिली फलेक्स |
4 टार्ट |
चिकन कीमा सैलेड बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले मीडियम आंच पर तेल को गर्म कर लें। |
Step 2: फिर इसमें लहसुन, चिकन, कालीमिर्च और प्याज डालकर इसे पकाएं, आप इसे बीच-बीच में टॉस करें, जब तक चिकन पूरी तरह से पक न जाए। |
Step 3: अब इसमें पत्तागोभी, हरी प्याज और गाजर डालकर 2 मिनट के लिए और पकाएं। |
Step 4: अब एक छोटे बाउल में अदरक, स्वीट चिली सॉस, सॉय सॉस, क्रश्ड कालीमिर्च और पीनट बटर निकालकर अच्छी तरह मिला लें जब तक की यह स्मूद न हो जाएं। |
Step 5: अब सॉस और हरा धनिया को पैन में डालकर तब तक टॉस करें जब तक कि अच्छी तरह न मिल जाए। |
Step 6: अंत में हर टार्ट में इस मिश्रण को डालें। और सर्व करें। |
Key Ingredients:चिकन कीमा, जैतून का तेल, प्याज, लहसुन, कालीमिर्च, नमक, पत्तागोभी, गाजर, स्वीट चिली सॉस, हरी प्याज, अदरक, पीनट बटर, ताजा हरा धनिया, सॉय सॉस, टार्ट, चिली फलेक्स |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chicken Minced Salad Recipe in Hindi with your friends.