आज हम आपको चीज चिली डोसा रेसिपी (Cheese Chilli Dosa Recipe) बता रहे है। इस साउथ इंडियन डिश को एक नया स्वाद दिया गया है। इस डिश में डोसे को चिली फलेक्स और चीज से बनाया गया है।
Cheese Chilli Dosa Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
चीज चिली डोसा की सामग्री – Ingredients for Cheese Chilli Dosa |
|
1/2 kg चावल | 100 ग्राम उड़द की दाल |
50 ग्राम चना दाल | स्वादानुसार नमक |
50 ग्राम चेडर चीज़ | चिली फलेक्स |
चीज चिली डोसा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले दाल और चावल को रात भर भिगोकर रख दें। अब उन्हें एक साथ मिला ले, फिर नमक डालकर अच्छी तरह से पीस लिजिएं। |
2: फिर तवा गर्म करके इस पर थोड़ा पानी छिड़के और इसके बाद तेल डालें। |
3: अब इस पर बैटर डालकर गोलाकार बनाते हुए फैलाएं और अब इस पर थोड़ा सा तेल डालें। |
4: फिर इस पर चिली फ्लेक्स और कददूकस की हुई चीज डालें। |
5: फिर जब यह अच्छी तरह सिक जाए तब इसे आराम से पलटें। |
6: अंत में गरमागरम डोसे को टमाटर या नारियल की चटनी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:उड़द की दाल, चावल, नमक, चना दाल, चिली फलेक्स, चेडर चीज़ |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Cheese Chilli Dosa Recipe in Hindi with your friends.