आज हम आपको डबल चॉकलेट ईस्टर कुकीज़ रेसिपी (Double chocolate easter cookies Recipe) बता रहे है। यह डबल चॉकलेट ईस्टर कुकीज़ ईस्टर के मौके पर बच्चों को खूब पसंद आएगी। कुकीज़ जितनी दिखने में क्यूट लगती है उतनी ही यह जेम्स और चॉकलेट से भरी कुकीज़ खाने में भी स्वादिष्ट लगती है।
Double Chocolate Easter Cookies Recipe
पकाने का समय: 05 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 1 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 10 मिनट |
डबल चॉकलेट ईस्टर कुकीज़ की सामग्री |
|
1 1/4 कप मक्खन, बिना नमक के | 1/2 कप ब्राउन शुगर |
1/2 कप कैस्टर शुगर | 1/2 टी स्पून वनिला एसेंस |
1 1/4 कप डार्क चॉकलेट | 1 1/3 कप रिफाइंड फ्लॉर |
1/4 कप कोको पाउडर | 1 टी स्पून बेकिंग सोडा |
1/2 टी स्पून नमक | 1 टेबल स्पून दूध |
1 कप कैडबरी जेम्स |
डबल चॉकलेट ईस्टर कुकीज़ बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले चीनी और मक्खन को मिलाकर क्रीम तैयार कर लें जब तक वह पूरी तरह फूल न जाए। अब इसमें वनीला एसेंस डालकर मिलाएं। |
अब एक छलनी में बेकिंग पाउडर, आटा, नमक और कोको पाउडर डालकर छान लें। |
फिर इसे मिश्रण को मक्खन में मिलाएं। अब इसमें दूध और डार्क चॉकलेट डालकर मिक्स करें। |
अब इसे डो को फ्लैट बर्तन में डालें। फिर सिलिंग रैप करे और 20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। |
अब डो को ठंडा होने के बाद 30 ग्राम के टुकड़े काट लें। फिर इन्हें अब बेकिंग ट्रे में लगाएं। |
अब इनके ऊपर क्रश्ड जेम्स डालें। |
फिर 12 मिनट के लिए 180 डिग्री पर कुकीज़ को बेक करें। |
अब कुकीज को ओवन से बाहर निकालने के बाद ठंडा होने दें। ताकि वो क्रिस्प हो जाएं। |
Key Ingredients:ब्राउन शुगर, मक्खन, वनिला एसेंस, कैस्टर शुगर, रिफाइंड फ्लॉर, डार्क चॉकलेट, बेकिंग सोडा, कोको पाउडर, दूध, नमक, कैडबरी जेम्स |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Double Chocolate Easter Cookies Recipe in Hindi with your friends.