आज हम आपको ट्राइकलर थाई फ्रूट जैली रेसिपी (Tricolor Thai Fruit Jelly Recipe) बता रहे है। यह एक मुंह में पानी ला देने वाला डिजर्ट है। थाई फ्रूट जैली एक स्वीट, स्वादिष्ट और बहुत ही रिफ्रेशिंग डिजर्ट है आप जिसे कुछ साधारण सामग्री से घर पर आसानी से बना सकते हैं। इस फ्रूट जैली को इंडियन ट्विस्ट देने की कोशिश की है, ट्राइकलर जैली को आरेंज, कीवी और नारियल दूध से बनाया गया है। आप इस फ्रूट जैली को अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
Tricolor Thai Fruit Jelly Recipe in Hindi
पकाने का समय: 55 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट |
ट्राइकलर थाई फ्रूट जैली की सामग्री – Ingredients for Tricolor Thai Fruit Jelly |
|
350 ml (मिली.) नारियल दूध | 2 काफिर लाइम |
40 gms संतरे के टुकड़े | 30 ml (मिली.) लीची जूस |
नारियल पानी | 350 ml (मिली.) आरेंज जूस |
एक चुटकी नमक | स्वादानुसार चीनी |
40 ग्राम कीवी | 15 ग्राम अगर अगर |
ट्राइकलर थाई फ्रूट जैली बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक पैन को आंच पर रखकर इसमें नारियल का दूध और नारियल पानी को उबाल लें, फिर इसमें काफिर लाइम, चीनी डालें और फिर इसमें फलेवर आने तक का इंतजार करें और आंच से उतार लिजिएं। |
Step 2: अब दूसरा पैन आंच पर रखकर इसमें 150 ml पानी डालकर इसमें अगर अगर डालें। फिर तेज आंच पर इसमें अच्छे से उबलने दीजिये, इसके पूरी तरह घुलने का इंतजार करें। इसे घुलने में 10 से 15 मिनट का समय लगेगा। |
Step 3: अब कीवी प्यूरी बनाकर इसे उबलते हुए पानी में डालें। फिर जब यह उबलने लगे तो इसमें अगर अगर डाले और इसे घुलने दीजिये। मिठास को एडजस्ट करने के लिए इसमें लीची जूस मिक्स करें , फिर जब मिश्रण पूरी तरह घुल जाएं तब इसे आंच से हटा लिजिएं और एक कांच के गिलास में इसकी लेयर लगाकर सेट होने दीजिये। |
Step 4: फिर अगर अगर का एक चौथाई भाग गर्म नारियल के दूध में डालकर अच्छे से मिला लें। इसमें थोड़ा नमक भी डालें। |
Step 5: अब इसके बाद संतरें को काटकर इसके कुछ चंक्स ले लें। अब आरेंज जूस को उबलने के लिए रखकर इसमें अगर अगर डालें और फिर इसे घुलने दीजिये, जब यह गाढ़ा हो जाए तब इसमें संतरे के टुकड़े डालें। |
Step 6: अब गिलास में नारियल के दूध की बनी दूसरी लेयर लगाकर इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दीजिये। फिर जब यह सेट हो जाएं तब आरेज़ जूस की बनी तीसरी लेयर लगाएं। |
Step 7: फिर इसे फ्रिज या रूम टेम्परेचर पर सेट होने दीजिये, किन्तु फ्रिज में रखने से यह जल्दी सेट हो जाएंगा। अब इस मिश्रण को डालने के लिए कछड़ी का इस्तेमाल करें। आप इसे गिलास में डालते समय यह ध्यान रखें की इसमें बुलबले न आएं। |
Step 8: आप कोशिश करें सभी परत एक बराबर दिखें। फिर इसे अच्छे से सेट होने के लिए फ्रिज में रखें। अंत में सर्व करें। |
Key Ingredients:काफिर लाइम, नारियल दूध, लीची जूस, संतरे के टुकड़े, आरेंज जूस, नारियल पानी, चीनी, नमक, अगर अगर, कीवी |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Tricolor Thai Fruit Jelly Recipe in Hindi with your friends.