Tricolor Cheesecake Recipe
Indian Recipes Sweet Recipes

Tricolor Cheesecake Recipe – ट्राइकलर चीज़केक रेसिपी – Indian Recipes

आज हम आपको ट्राइकलर चीज़केक रेसिपी (Tricolor Cheesecake Recipe) बता रहे है। ट्राइकलर चीज़केक एक स्वादिष्ट ग्रीक डिश है, यह एक ऐसा डिजर्ट है जिसे आप कभी भी ना नहीं बोल सकते हैं। क्रीम चीज़ की लेयर एक बिल्कुल अलग स्वाद देती है और यह बच्चो से लेकर बड़ो सभी को पसंद आती ​है। ट्राइकलर चीज़केक की इस रेसिपी में एडिबल फूड कलर का इस्तेमाल किया गया है। आप इस स्वादिष्ट केक को बनाकर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

Tricolor Cheesecake Recipe in Hindi

पकाने का समय: 1 घंटा 25 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 1 घंटा 35 मिनट

ट्राइकलर चीज़केक की सामग्री – Ingredients for Tricolor Cheesecake

800 gms क्रीम चीज 500 ग्राम आइसिंग शुगर
8 अंडे का पीला भाग 15 ग्राम कॉर्नफलोर
15 ग्राम मैदा 200 ग्राम क्रीम
कुछ बूंदे वनीला एसेंस 150 ग्राम कुकीज़ क्रम्बस
75 ग्राम मक्खन

ट्राइकलर चीज़केक बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले ओवन को 130 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लिजिएं। फिर केक टिन को ग्रीस कर लिजिएं।
Step 2: अब बिस्कुट को प्लास्टिक बैग में डालकर बेलन से क्रश कर लिजिएं।
Step 3: अब मक्खन को पिघालकर इसमें बिस्कुट डालकर इसे चलाएं। फिर इसे केक टिन में डालकर बराबर लेयर में लगा लें।
Step 4: अब इसे 10 मिनट के लिए गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लें। फिर इसे बाहर निकालकर ठंडा होने दीजिये और आप इस दौरान फीलिंग तैयार कर लें।
Step 5: पहले एक बड़े बाउल में चीनी और क्रीम चीज़ को एक साथ फेंट लिजिएं, फिर इसके बाद इसमें वनिला एसेंस, मैदा, अंडे और सॉर क्रीम डालकर अच्छे से फेंट लें।
Step 6: अब इस चीज़ क्रीम को बिस्कुट बेस पर डालकर ओवन में 45 मिनट के लिए 130 सेल्सियस डिग्री पर बेक कर लें। इस चीजकेक के सेट होने के बाद इसके ऊपर क्रीम रखें। ध्यान रहे इसके किनारे हल्के से गोल्डन होंगे।
Step 7: फिर एक बार जब चीजकेक तैयार हो जाएं तब ओवन को बंद कर दीजिये और ओवन का दरवाजा खुला रखकर चीज़केक को ओवन में ही ठंडा होने दीजिये, जिससे केक में क्रैक नहीं आएंगे।
Step 8: फिर जब ओवन और चीज़केक को पूरी तरह ठंडा हो जाए तब उसके बाद ही केक टिन से निकालें।

Key Ingredients:

आइसिंग शुगर, क्रीम चीज, कॉर्नफलोर, अंडे का पीला भाग, क्रीम, मैदा, कुकीज़ क्रम्बस, वनीला एसेंस, मक्खन

Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.

Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest

Share Tricolor Cheesecake Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *