आज हम आपको सोया मिल्क रेसिपी (Soya Milk Recipe) बता रहे है। आपको इस होममेड सोया मिल्क में नटी फ्लेवर मिलता है, इसको बनाना भी काफी आसान है। जो लैकटोज इनटोलरेंस है यह उन लोगो के लिए दूध का अच्छा विकल्प है। इसके अलावा शाकाहारी और शाकाहारियों के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।
Soya Milk Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
सोया मिल्क की सामग्री – Ingredients for Soya Milk |
|
1 कप सोयाबीन | गर्म पानी |
सोया मिल्क बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बड़े बाउल में सोया बीन्स को पूरी रात के लिए भिगोकर रख दीजिये। |
2: फिर अगले दिन उन बीन्स को अलग कर दीजिये जो नरम नहीं हुए हैं। |
3: अब बीन्स को धो लें और लूज स्किन को अलग कर दीजिये। |
4: फिर इन्हें दोबारा 12 घंटे के लिए भिगो दीजिये। |
5: अब एक ब्लेंडर में बीन्स के साथ 2 से 3 कप पानी डालकर स्मूद होने तक पीस लें, अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं। |
6: फिर छलनी की मदद से इसे छान लिजिएं, फिर बीन्स को दबाकर इससे दूध निकाल लें। |
7: अब एक बर्तन में 2 से 3 कप गर्म पानी और सोया मिल्क डालकर उबाल आने दीजिये। इसे आप लगातार चलाएं और स्किम फॉर्म में आने दीजिये। |
8: फिर आंच को धीमी कर दीजिये और इसे बीच बीच में हिलाते रहे , 20 मिनट तक पकाएं। जरूरत पड़ने पर और पानी डाल सकते है। |
9: आप इसमें कच्ची खांड या गुड़ स्वाद के लिए डाल सकते हैं। आपको अगर वनीला पसंद हैं तो वो भी आप इसमें डाल सकते हैं। |
10: अब दूध को ठंडा करके फ्रिज में 2 से 3 तीन दिन तक रख सकते हैं। |
Key Ingredients:गर्म पानी, सोयाबीन |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Soya Milk Recipe in Hindi with your friends.