Red Rice Vermicelli Kheer Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Sweet Recipes

Red Rice Vermicelli Kheer Recipe in Hindi – रेड राइस वर्मिसेली खीर रेसिपी

आज हम आपको रेड राइस वर्मिसेली खीर रेसिपी (Red Rice Vermicelli Kheer Recipe) बता रहे है। यह एक काफी लोकप्रिय डिजर्ट है इसे बनाना बहुत आसान है। आप इस खीर को सिर्फ 30 मिनट में बना सकते है, बादाम की गुडनेस के साथ केसर का भी जबरदस्त स्वाद इसमें आता है। आप रेड राइस वर्मिसेली खीर को खास मौको और त्योहार के समय बनाकर सबको खुश कर सकते हैं।

Red Rice Vermicelli Kheer Recipe – Sweet Recipes

पकाने का समय: 20 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 30 मिनट

रेड राइस वर्मिसेली खीर की सामग्री – Ingredients for Red Rice Vermicelli Kheer

60 ग्राम रेड राइस वर्मिसेली/ ब्रोकन सूजी/ सूजी वर्मिसेली 1 टेबल स्पून मक्खन
1 टेबल स्पून बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ 2 1/2 कप पूरा दूध
1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर 8-10 केसर थ्रेड चीनी
3 टेबल स्पून चीनी

रेड राइस वर्मिसेली खीर बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में मक्खन गर्म करके बादाम डालकर एक मिनट के लिए भून लें।
Step 2: आप गैस की आंच को मीडियम आंच पर रखें और फिर इसमें वर्मिसेली डालें। अब इसे 2 से 3 मिनट के लिए भूनें जब तक की इसका रंग न बदल जाए।
Step 3: अब इसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर 5 मिनट के पकाएं या फिर यह जब तक अच्छे से न उबल जाएं।
Step 4: फिर इसमें केसर, इलाइची पाउडर, चीनी डालकर 5 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पकाएं या फिर जब तक की वर्मिसेली पूरी तरह न पक जाए।
Step 5: लिजिएं आपकी रेड राइस वर्मिसेली खीर पककर तैयार है।
Step 6: अंत में इसे सर्व करने से पहले बादाम और केसर से गार्निश करें।

Key Ingredients:

मक्खन, रेड राइस वर्मिसेली/ ब्रोकन सूजी/ सूजी वर्मिसेली, दूध, बादाम, केसर थ्रेड चीनी, इलाइची पाउडर, चीनी

Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.

Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest

Share Red Rice Vermicelli Kheer Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *