आज हम आपको राजस्थानी दाल बंजारा रेसिपी (Rajasthani Dal Banjara Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट दाल रेसिपी है, इसे उड़द और चने की दाल को मिक्स करके तैयार किया जाता है। मसालों से बनने वाली यह स्वादिष्ट दाल आपके अगले भोजन का हिस्सा बन सकती है।
Rajasthani Dal Banjara Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
राजस्थानी दाल बंजारा की सामग्री – Ingredients for Rajasthani Dal Banjara |
|
1/2 कप उड़द की दाल | 1/2 कप चना दाल |
1 प्याज | 1 टमाटर |
1/2-1 अदरक-लहसुन का पेस्ट | 2 टेबल स्पून घी |
1/2 टी स्पून हींग | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 इंच दालचीनी स्टिक | 2 लौंग |
1 हरी मिर्च | 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून गरम मसाला | स्वादानुसार नमक |
स्वादानुसार नींबू का रस | धनिये के पत्ते |
राजस्थानी दाल बंजारा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले नमक और हल्दी के साथ चना और उड़द दाल उबालकर एक तरफ रख दें। |
2: अब एक कढ़ाही में घी गर्म करके इसमें दालचीनी स्टिक, लौंग और हींग डालें। |
3: फिर प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज को रंग में बदलने तक भून लें। |
4: अब गरम मसाला, नमक और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर तब तक पकाए जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। |
5: फिर उबली हुई चना-उड़द दाल डालकर ढक्कन बंद करके 2-3 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं। |
6: अब नींबू का रस और धनिया पत्ती डालकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:चना दाल, उड़द की दाल, टमाटर, प्याज, घी, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, हींग, लौंग, दालचीनी स्टिक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक, गरम मसाला, धनिये के पत्ते, नींबू का रस |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Rajasthani Dal Banjara Recipe in Hindi with your friends.