आज हम आपको पोहा मेदु वड़ा रेसिपी (Poha Medu Vada Recipe) बता रहे है। आमतौर पर वड़ा उड़द दाल और चावल के बैटर से तैयार किया जाता है। लेकिन इस रेसिपी में पोहे से मेदु वड़ा तैयार किया गया है। पोहा का स्वाद और बनावट रात भर भीगी हुई दाल की जगह एक बढ़िया विकल्प है और आपका यह दक्षिण भारतीय नाश्ता मिनटों में बिना किसी दिक्कत के बन जाएगा।
Poha Medu Vada Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
पोहा मेदु वड़ा की सामग्री – Ingredients for Poha Medu Vada |
|
1 कप पोहा | 1 कप दही |
2 टी स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | एक मुट्ठी कटा हरा धनिया |
5-6 कढ़ी पत्ता | एक चुटकी हींग |
1/2 टी स्पून जीरा | 1/2 टी स्पून अदरक, कद्दूकस |
स्वादानुसार नमक | 1 टी स्पून चावल का पाउडर / सूजी (वैकल्पिक) |
पोहा मेदु वड़ा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पोहा को एक बाउल में निकालकर धो लें, इसका लगभग सारा पानी निकाल दें और इसे ऐसे ही कुछ देर के लिये रहने दें। |
2: अब इस बीच सारी सामग्री को काट लिजिएं, इससे आपके पोहे को भीगने का समय मिल जाएगा। |
3: फिर पोहे के बाउल में थोडा़ सा दही डालकर मसलना शुरू करें, और दही डालकर नरम आटा गूंथ लिजिएं। |
4: अब अगर आटा बहुत ज्यादा पतला है तो आप इसमें थोड़ा सा सूजी या चावल का पाउडर मिला सकते हैं। |
5: फिर बची हुई सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लिजिएं। |
6: अब मध्यम आकार के गोल चपटे डिस्क बनाकर अपनी उंगली से बीच में छेद करें। |
7: फिर सारे वड़े बन जाने के बाद, थोडा़ सा तेल गर्म करके करके एक-एक करके उन्हें सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। |
8: अंत में नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:दही, पोहा, एक मुट्ठी कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, एक चुटकी हींग, कढ़ी पत्ता, अदरक, जीरा, चावल का पाउडर / सूजी (वैकल्पिक), नमक |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Poha Medu Vada Recipe in Hindi with your friends.