आज हम आपको पनीर दो प्याजा रेसिपी (Paneer Do Pyaza Recipe) बता रहे है। यह उत्तर भारत की एक काफी लोकप्रिय शाकाहारी रेसिपी है। इसमें पनीर के टुकड़ों को एक मसालेदार और स्वादिष्ट ग्रेवी में डिप करके तैयार किया जाता है।
Paneer Do Pyaza Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
पनीर दो प्याजा की सामग्री – Ingredients for Paneer Do Pyaza |
|
150 gms पनीर | 1/2 कप टमाटर प्यूरी |
1/2 कप प्याज का पेस्ट | 1/2 कप प्याज (कटा हुआ) |
2 इलायची | 1/2 टी स्पून जीरा |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | स्वादानुसार नमक |
2 हरी मिर्च | 1 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून कसूरी मेथी | 1 टी स्पून गरम मसाला |
1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
पनीर दो प्याजा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके जीरा, हरी मिर्च और इलायची डालकर तड़कने दें। |
2: फिर प्याज़ का पेस्ट और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज के पेस्ट का रंग हल्का भूरा होने तक पकाएं। |
3: अब टमाटर की प्यूरी डालकर 3-5 मिनट तक पकाएं। फिर धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर एक मिनट तक भूनें। |
4: फिर पानी डालकर 5-6 मिनट तक पकाएं। |
5: अब ग्रेवी में कद्दूकस किया हुआ प्याज़ और पनीर डालकर ढक्कन को ढककर फिर से 5 मिनट तक पकाएं। |
6: फिर कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
7: अंत में इसे हरे धनिये से गार्निश करके चपाती के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:टमाटर प्यूरी, पनीर, प्याज (कटा हुआ, प्याज का पेस्ट, जीरा, इलायची, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च, गरम मसाला, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Paneer Do Pyaza Recipe in Hindi with your friends.