आज हम आपको मोठ कचौरी रेसिपी (Moth kachori Recipe) बता रहे है। यह दिल्ली में एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जो किसी भी नुक्कड़ पर आपको मिल जाएगी। किसी भी समय आपकी क्रेविंग और भूख को शांत करने के लिए मोठ कचौरी एक दम परफेक्ट है।
Moth Kachori Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
मोठ कचौरी की सामग्री – Ingredients for Moth kachori |
|
1 कप मोठबीन | 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट |
1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
1 टी स्पून अमचूर पाउडर | 1 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 टेबल स्पून हरी चटनी | 1 टेबल स्पून इमली की चटनी |
स्वादानुसार नमक | 1/2 कप गेहूं का आटा |
1/2 कप मैदा | 1 टी स्पून सौंफ |
स्वादानुसार नमक |
मोठ कचौरी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मोठ को भिगोकर प्रेशर कुकर में उबाल लिजिएं। अब एक पैन में दाल को प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं। |
2: फिर इसके बाद पकी हुई दाल में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक और धनिया पाउडर डालें। |
3: अब कचौरी बनाने के लिए मैदा, गेहूं का आटा, नमक और सौंफ डालकर सभी का आटा गूंथ लें, फिर कुछ देर के लिए रख दें।अब इसे बेल कर नरम कचौरी तल कर निकाल लें। |
4: फिर एक बाउल में अपनी कचौड़ी क्रम्बल करके ऊपर से तैयार मोठ डालें। अब इसके बाद इमली की चटनी, हरी चटनी और कटे हुए प्याज और टमाटर को थोड़े से चाट मसाले के साथ डालकर इसका मजा लिजिएं। |
Key Ingredients:मोठबीन, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, टमाटर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, हरी चटनी, हल्दी पाउडर, नमक, इमली की चटनी, मैदा, गेहूं का आटा, नमक, सौंफ |
Follow our Social Pages for More Snacks Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Moth Kachori Recipe in Hindi with your friends.