आज हम आपको जर्मन स्टोलन ब्रेड रेसिपी (German Stollen Bread Recipe) बता रहे है। यह एक पारंपरिक जर्मन ब्रेड है जिसे नट्स और फ्रूट्स से बनाई जाती है, इसके अलावा इसे पाउडर शुगर से कोटिड करते है। यह ब्रेड क्रिसमस के दौरान खासतौर पर बनाई जाती है, क्रिस्टोलन के नाम से भी इसे जाना जाता है। जर्मन स्टोलन ब्रेड की यह रेसिपी बहुत आसाान है इसकी मदद से इसे घर पर आप भी बना सकते हैं। क्रेनबेरी, किशमिश, नट्स के साथ थोड़ी सी रम को मिलाकर बनाई गई इस स्वादिस्ट ब्रेड को आप अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ इस फेस्टिवल सीजन में एन्जॉय कर सकते हैं।
German Stollen Bread Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 40 मिनट |
जर्मन स्टोलन ब्रेड की सामग्री – Ingredients German Stollen Bread |
|
500 ग्राम आटा | 2 ml (मिली.) गुनगुना पानी |
10 ग्राम यीस्ट | 100 ग्राम (किशमिश, क्रेनबेरी, सिट्रिस पील कटे हुए नट्स |
30 ml (मिली.) रम | 50 ग्राम चीनी |
10 ग्राम नमक | (5 ग्रास पीस हुई) दालचीनी |
2 अंडे | 50 ग्राम मक्खन |
150 ग्राम मार्ज़पैन | 150 ग्राम मक्खन, पिघला हुआ |
(डस्टिंग के लिए) चीनी पाउडर |
जर्मन स्टोलन ब्रेड बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स और पीसी हुई दालचीनी को 1 महीने के लिए रम में भिगोकर रख दें। |
Step 2: अब एक बाउल में मक्खन और चीनी को फेंट लिजिएं। फिर अंडे डालें और दोबारा फेंट लें। |
Step 3: अब गुनगुने पानी में यीस्ट को मिक्स करके इसमें नमक और मैदा डालकर डो तैयार कर लिजिएं। |
Step 4: अब डो में रम में भीगे हुए और ड्राई फ्रूट्स मिक्स करके इसी के साथ इसमें चीनी मक्खन का मिश्रण भी डालें। |
Step 5: अब डो को 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजियें। |
Step 6: अब थोड़ा डो लेकर इसे रोल कर लिजिएं और फिर इसमें मार्ज़पैन भरकर रैप कर दीजियें। |
Step 7: अब ब्रेड को दोबारा रोल करके इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिएं। |
Step 8: अब ब्रेड को 170 डिग्री तापमान पर 25 मिनट के लिए बेक कर लें। |
Step 9: अब ब्रेड को बाहर निकालकर इसे ठंडा होने दें। |
Step 10: अब ब्रेड पर ब्रुश से मक्खन लगाएं और फिर डस्टिंग के लिए चीनी पाउडर छिड़के। |
Key Ingredients:गुनगुना पानी, आटा, किशमिश, यीस्ट, सिट्रिस पील कटे हुए नट्स, क्रेनबेरी, चीनी, रम, दालचीनी, नमक, मक्खन, अंडे, मक्खन, मार्ज़पैन, चीनी पाउडर |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share German Stollen Bread Recipe in Hindi with your friends.