आज हम क्रंची रिबन सैलेड रेसिपी (Crunchy Ribbon Salad Recipe) बता रहे है। रिबन सैलेड एक ऐसा हेल्दी सैलेड है, जो ऑयल ड्रेसिंग और हल्के सिरके से तैयार किया जाता है। आप इसे गार्लिक ब्रेड और रोस्ट किए मीट के साथ सर्व कर सकते हैं।
Crunchy Ribbon Salad Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
क्रंची रिबन सैलेड की सामग्री |
|
सैलेड तैयार करने के लिएः | ड्रेसिंग तैयार करने के लिए |
दो-तीन (टूटी हुई) आइसबर्ग लेटिस | दो बड़े चम्मच व्हाइट वाइन सिरका |
आधी (रिबन के रूप में कद्दूकस की हुई) गाजर | दो बड़े चम्मच जैतून का तेल |
आधा (रिबन के रूप में कद्दूकस किया हुआ) खीरा | एक चुटकी सरसों पाउडर |
चार-पांच चेरी टमाटर | (स्वादानुसार) नमक |
एक (कटा हुआ) हरा प्याज़ | (स्वादानुसार) काली मिर्च |
पांच-छह हरी ऑलिव | |
पांच-छह ब्लैक ऑलिव |
क्रंची रिबन सैलेड बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह पानी से साफ कर लें। |
Step 2: अब एक कटोरे में सभी सैलेड सामग्री को एक साथ मिक्स करें। |
Step 3: फिर एक दूसरी कटोरी में सिरका और जैतून का तेल के साथ सरसों का पाउडर मिक्स करें। |
Step 4: अब इसमें काली मिर्च और नमक डालें। अब इसे सैलेड के ऊपर डालें। |
Step 5: अंत में मिक्स करके सर्व करें। |
Key Ingredients:गाजर, आइसबर्ग लेटिस, चेरी टमाटर, खीरा, ब्लैक ऑलिव, हरा प्याज़, व्हाइट वाइन सिरका, हरी ऑलिव, सरसों पाउडर, जैतून का तेल, काली मिर्च, नमक |
Follow our Social Pages for More Indian Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Crunchy Ribbon Salad Recipe in Hindi with your friends.