आज हम आपको बनाना चिप्स रेसिपी (Banana Chips Recipe) बता रहे है। केले के कुरकुरे चिप्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। बनाना चिप्स काफी बढ़िया स्नैक हैं जिसे पिकनिक या सफर के दौरान भी खाने के लिए लेकर जाया जाता है। इन चिप्स की सबसे अच्छी बात है कि यह जल्दी तैयार हो जाते हैं। आप इन्हें आसानी से घर पर बना सकते हैं। भाई दूज पर घर आये मेहमानो को भी इन्हे बनाकर सर्व किया जा सकता है।
Banana Chips Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
बनाना चिप्स की सामग्री |
|
4 छीलकर, धुले और कटे हुए कच्चे केले | 2 कप नारियल तेल |
3 कप पानी | 1 टी स्पून हल्दी |
1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर |
बनाना चिप्स बनाने की विधि – Banana Chips Recipe – Snacks Recipes |
Step 1: सबसे पहले केले की स्लाइस को नमक और हल्दी वाले पानी में 5 मिनट के लिए भिगो दीजिएं। |
Step 2: अब इसके बाद इन्हें निकालकर छलनी में डाल दीजिएं ताकि पानी पूरी तरह निकल जाएं। |
Step 3: अब एक मीडियम साइज़ की कड़ाही में तेल गर्म कीजिएं। |
Step 4: फिर जब इसमें धुआ उठने लगें तो थोड़े-थोड़े केले की स्लाइस डालें। |
Step 5: इन्हे गोल्डन ब्राउन फ्राई होने के बाद नैपकिन पेपर पर निकाल लें। |
Step 6: आप इसी तरह बाकी के चिप्स को भी फ्राई कर लें। |
Step 7: अब इन चिप्स पर लाल मिर्च और नमक छिड़के और इन्हें ठंडा होने दीजिएं। |
Step 8: आप इन्हें एक एयर टाइट कंटेनर में एक सप्ताह तक रख सकते हैं। |
Key Ingredients:नारियल तेल, कच्चे केले, हल्दी, पानी, लाल मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Banana Chips Recipe in Hindi with your friends.