Imarti Recipe
Dinner Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Snacks Recipes Sweet Recipes

इमरती रेसिपी – Imarti Recipe – Diwali Recipes in Hindi

आज हम आपको इमरती रेसिपी (Imarti Recipe) बता रहे है। यह भारत में प्रसिद्ध भारतीय मिठाई है। इसको जानगिरी नाम से भी जाना जाता है जो राजस्थान से जुड़ी है। यह एक गोलाकार की मिठाई होती है। इमरती को गर्म ठंडा किसी भी तरह सर्व कर सकते है। इसका बनाने का तरीका और स्वाद जलेबी के जैसा ही है। इस स्वादिष्ट मिठाई को आप भी एक घंटे में घर पर बना सकते हैं। आप इसे दिवाली जैसे त्योहार पर बना सकते हैं या फिर डिनर पार्टी के बाद डिजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।

Imarti Recipe in Hindi

पकाने का समय: 1 घंटा

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट

इमरती की सामग्री

2 कप (पूरी रात पानी में भिगी हुई धुली उड़द दाल 3 कप चीनी
1 1/2 कप पानी केसर कलर
1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर 500 ग्राम (फ्राई करने के लिए) घी

इमरती बनाने की वि​धि – Imarti Recipe – Sweet Recipes

Step 1: सबसे पहले दाल को धोकर और पीसकर इसमे रंग मिला लें।
Step 2: अब दाल को अच्छे से फेंट लें और फिर कुछ पानी डालकर 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
Step 3: अब पानी में चीनी को डालकर धीमी आंच पर घुलने दें इस लगातार चलाते रहे जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
Step 4: आप इसे तब तक पकाएं जब तक इसका तार न बन जाए। (एक बूंद उंगली के पर रखें फिर दोनों को अलग करे तो आपको तार बनती हुई दिखाई देगी)।
Step 5: अब दाल के मिश्रण में इलाइची पाउडर डालें। फिर इसे एक कपड़े में छेद करके या बैटर को नोजल वाले पाइप डालें, अब इसके बाद गर्म घी में इमरती बनाएं।
Step 6: आप आंच को धीमा रखें ताकि यह क्रंची और क्रिस्पी हो जाए।
Step 7: अब इन्हें घी में से निकालकर चाशनी में में 3 से 4 मिनट के लिए रखें, फिर इसके बाद इसे छानकर सर्व करें।

Key Ingredients:

चीनी, धुली उड़द दाल, केसर कलर, पानी, घी, इलाइची पाउडर

Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Imarti Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *