आज हम आपको आलू का परांठा रेसिपी (Aloo ka paratha Recipe) बता रहे है। आलू का परांठा भारत में काफी पसंद किया जाता है। इसे आप डिनर, ब्रेकफास्ट या लंच टाइम में बनाकर खा सकते है। इस डिश में उबले हुए आलूओं को मैश करके उसमें मसाले, हरी मिर्च डालकर स्टफिंग तैयार की जाती है जिसको आटे में भरकर परांठा बनाया जाता है। उत्तर भारत में आलू का परांठा काफी लोकप्रिय है।
आप इन गर्मागर्म परांठे को मक्खन डालकर सर्व कर सकते हैं। या फिर इसे आप अचार, हरी चटनी या प्लेन दही के साथ भी खा सकते है।
Aloo ka paratha Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
आलू का परांठा की सामग्री |
|
2 कप कुट्टू का आटा | एक बड़ा (उबालकर छिला हुआ मैश किया हुआ) आलू |
1 टी स्पून सेंधा नमक | तलने के लिए घी |
डस्टिंग के लिए आटा | 1 टेबल स्पून हरा धनिया |
स्वादानुसार हरी मिर्च |
आलू का परांठा बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले आलूओं को मैश कर लें, फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर मिला लें। |
Step 2: अब जैसे नॉर्मल परांठे के लिए आटा गूंथ हैं वैसे ही आटा गूंथ लें। |
Step 3: फिर इसे गोलाकार में बेल लें और किनारे से 1/3 तक मोड़कर कोन बना लें। |
Step 4: अब थोड़ी सी फीलिंग लेकर और कोन में बीच में रखें। |
Step 5: अब किनारों को गीला करके फीलिंग को बंद कर दें और अच्छी तरह सील कर लें। |
Step 6: फिर इसे हल्के हाथ से पतला बेल लें ताकि परांठा फटें नहीं। |
Step 7: फिर परांठे को दोनों तरफ से क्रिस्पी सेंक लें। |
Step 8: अंत में गर्म-गर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:हरी मिर्च, आलू, कुट्टू का आटा, घी, सेंधा नमक, हरा धनिया, आटा |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Irish Cream Liquer Recipe in Hindi with your friends.