आज हम आपको आॅरेंज किनोआ सेवई रेसिपी (Orange Quinoa Sevaiyan Recipe) बता रहे है। सेवई एक लोकप्रिय इंडियन डिज़र्ट है जिसे किनोआ और आॅरेंज का ट्विस्ट देकर तैयार किया गया है। नट्स और गुड़ इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं।
Orange Quinoa Sevaiyan Sweet Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 01 घंटा 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा 15 मिनट मिनट |
आॅरेंज किनोआ सेवई की सामग्री |
|
100 ग्राम सेवई | 50 ग्राम किनोआ |
30 ml (मिली.) आॅरेंज जूस | 30 ग्राम सूखे अंजीर |
20 ग्राम चीनी | 250 ml (मिली.) बादाम मिल्क |
1 टेबल स्पून देसी घी | 100 ग्राम गुड़ |
20 ग्राम अखरोट | 30 ग्राम खरबूजे के बीज |
10 ग्राम मूंगफली |
आॅरेंज किनोआ सेवई बनाने की विधि – Orange Quinoa Sevaiyan Recipe |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में देसी घी गर्म करें, फिर इसमें किनोआ और सेवई को रोस्ट करें। |
Step 2: अब आॅरेंज जूस को पकाएं और फिर उसे थोड़ा गाढ़ा होने दें। |
Step 3: अब किनोआ और सेवई को को बादाम के दूध में पकाएं। |
Step 4: अब इसमें कटे हुए अंजीर और चीनी डालें। |
Step 5: फिर इसे 15 से 20 मिनट पकाएं और अब इसे कुछ देर ठंडा होने दें। |
Step 6: अब ओवन में मूंगफली, खरबूजे के बीज और अखरोट को रोस्ट कर लें। |
Step 7: अब एक पैन में गुड़ को पिघाल ले और फिर इसमें रोस्टड नट्स डाल दें। फिर इन्हें पूरी तरह गुड़ में कवर होने दें। |
Step 8: अंत में ठंडी सेवईयां को नट्स और गुड़ के तैयार मिश्रण के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:किनोआ, सेवई, सूखे अंजीर, मूंगफली, आॅरेंज जूस, बादाम मिल्क, चीनी, गुड़, देसी घी, खरबूजे के बीज, अखरोट |
Follow our Social Pages for More Indian Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Orange Quinoa Sevaiyan Recipe in Hindi with your friends.