आज हम आपको होली स्पेशल दही गुजिया रेसिपी (Holi special dahi gujiya Recipe) बता रहे है। दही गुजिया सभी उम्र के लोगों को पसंद होती है। दही गुजिया दही, इमली, उड़द दाल और अन्य भारतीय मसालों से तैयार की जाती है। आप इसे आसानी से बना सकते है।
Holi Special Dahi Gujiya Recipe
पकाने का समय: 01 घंटा 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा 30 मिनट |
होली स्पेशल दही गुजिया की सामग्री |
|
200 ग्राम उड़द दाल | 2 टेबल स्पून खोया, कद्दूकस |
1/3 टी स्पून नमक | 4 टेबल स्पून तेल |
25-39 किशमिश | 4 कप दही |
1 टेबल स्पून बादाम सिल्वर | स्वादानुसार नमक |
15 काजू, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 कप हरी चटनी |
1 कप मीठी चटनी | 2 टी स्पून जीरा |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 2 टी स्पून चाट मसाला |
होली स्पेशल दही गुजिया बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले दाल को धोकर पूरी रात भिगोकर रख दें। फिर दाल का पानी निकालकर उसे पीस लें। अब बिना पानी मिलाएं एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। |
Step 2: फिर एक बाउल में दाल का पेस्ट निकाल लें और हाथ से फेंट लें। अब गुजिया का मिश्रण तैयार है। |
Step 3: अब इसमें किशमिश, काजू, बादाम और खोया डालकर मिक्स करें। |
Step 4: अब एक सीधी प्लेट में गीला कपड़ा फैलाएं और फिर नींबू के साइज़ के बराबर दाल का मिश्रण रखें। अब 2.5 – 3 इंच फ्लैट डिस्क बना लें और फिर इसमें नट्स रखें और फोल्ड कर दें और कपड़े की साइड पलट दें। |
Step 5: अब एक पैन में तेल गर्म करें गुजिया को दोनों तरफ से ब्राउन होने तक फ्राई करें। फिर सूती कपड़े में दही का बांधकर कुछ देर के लिए लटका दें। अब दही को फेंट लें और इसमें नमक मिलाएं। |
Step 6: फिर एक गहरा बर्तन लें और इसमें पानी के साथ नमक डालें। फिर सभी गुजिया को पानी में भिगो दें। अब जब से पानी में 15.20 मिनट बाद तैरने लगे तो उन्हें बाहर निकाल लें और हल्के हाथों से दबाकर पानी निचोड़ लें। |
Step 7: अब सर्विंग प्लेट में दही के साथ गुजिया को लगाएं। अब मीठी चटनी और हरी चटनी फैलाएं और लाल मिर्च पाउडर, भूना जीरा, चाट मसाला और काला नमक डालें। |
Key Ingredients:नमक, उड़द दाल, बादाम सिल्वर, किशमिश, खोया, काजू, दही, तेल, हरी चटनी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, मीठी चटनी, चाट मसाला, जीरा |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Holi Special Dahi Gujiya Recipe in Hindi with your friends.