आज हम आपको द ट्रे रोस्ट लेग ऑफ लैंब रेसिपी (Tray Roast Leg Of Lamb Recipe) बता रहे है। इस डिश में लैंब के लेग को हंग कर्ड छोले और मसाले डालकर मैरीनेट करते है। आपको इसमें सब्जियों के साथ ढेर सारे फलेवर का स्वाद मिलेगा।
Tray Roast Leg Of Lamb Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
द ट्रे रोस्ट लेग ऑफ लैंब की सामग्री – Ingredients for Tray Roast Leg Of Lamb |
|
1 लैंब लेग | 2 टी स्पून साबुत धनिया |
3 लहसुन (छीलकर कटा हुआ) | 1 गुच्छा हरा धनिया |
400 ग्राम छोले (उबालकर पानी निकाल लें।) | 1 टी स्पून नमक |
1 टी स्पून पीसी मिर्च | 1 टी स्पून नींबू का रस |
500 ग्राम हंग कर्ड | 12 छोटे शलगम |
2 स्कॉश | 1 लहसुन बल्ब |
4 टी स्पून जैतून का तेल |
द ट्रे रोस्ट लेग ऑफ लैंब बनाने की विधि |
1: सबसे पहले लैंब को दोनों तरफ से कट लगा लिजिएं और फिर एक फूड प्रोसेसर की मदद से लहसुन, साबुत धनिया, पुदीन, आधे छोले और ताजा हरा धनिया डालकर एक पेस्ट बना लिजिएं। |
2: फिर इस मैरीनेशन में ताजी पीसी मिर्च, नमक, दही और नींबू का रस डालकर आधे मैरीनेशन को फ्रिज में रख दीजिये। |
3: अब इस मैरीनेशन से लैंब को पूरी तरह कोट करके 24 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिये। |
4: अब ओवन को 200 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। फिर एक रोस्टिंग ट्रे में गाजर, शलगम, प्याज, स्कॉश, लहसुन और बचे हुए छोले लगाकर इस पर नमक, मिर्च और जीरा छिड़के। |
5: फिर इस पर हल्का सा तेल छिडकर टॉस कर लें जिससे यह अच्छे से कोट हो जाएं। |
6: अब इन्हें 1 घंटे तक पकाएं, बीच बीच में सब्जियों को टॉस भी करते रहें। |
7: फिर लैंब को रोस्ट कर लें और अब इसे पकी हुई सब्जियों के साथ सर्व कीजिए। |
8: आप इस पर रम डालकर फलेम भी कर सकते है। (वैकल्पिक) |
Key Ingredients:साबुत धनिया, लैंब लेग, हरा धनिया, लहसुन (छीलकर कटा हुआ), नमक, छोले (उबालकर पानी निकाल लें।), नींबू का रस, पीसी मिर्च, छोटे शलगम, हंग कर्ड, लहसुन बल्ब, स्कॉश, जैतून का तेल |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tray Roast Leg Of Lamb Recipe in Hindi with your friends.