आज हम आपको मुरादाबादी दाल की चाट रेसिपी (Moradabadi Dal Ki Chaat Recipe) बता रहे है। टैंगी, स्पाइसी, क्रंची और जल्दी तैयार होने वाली यह चाट खाने में बहुत स्वादिष्ट है। आप अपनी भूख को इसे कुछ ही मिनटों में बनाकर शांत कर सकते हैं।
Moradabadi Dal Ki Chaat Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
मुरादाबादी दाल की चाट की सामग्री – Ingredients for Moradabadi Dal Ki Chaat |
|
1/2 कप मूंग दाल | स्वादानुसार नमक |
2 टी स्पून घी | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
एक चुटकी हींग | 1 साबुत लाल मिर्च |
टॉपिंग के लिए: | |
1 टी स्पून प्याज, बारीक कटा हुआ | 1 टी स्पून टमाटर, बारीक कटा हुआ |
1 टी स्पून अदरक, जूलियन | 1 टी स्पून जीरा पाउडर, रोस्टेड |
स्वादानुसार नींबू का रस | धनिया पत्ती, टुकड़ों में कटा हुआ |
हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून पुदीने की चटनी |
सेव | एक चुटकी काला नमक |
1/2 टी स्पून मक्खन |
मुरादाबादी दाल की चाट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले कम से कम 30 मिनट के लिए मूंग दाल को भिगो कर रख दें। |
2: फिर दाल को पानी, नमक और हल्दी के साथ उबाल लें. उबाल आने पर दाल को मैश करें। |
3: अब एक पैन में घी गर्म करके हिंग और लाल मिर्च डालकर दाल को तड़का दें। |
सर्व कैसे करें: |
1: एक कटोरे में दाल लेकर ऊपर बताई गई सारी सामग्रियों (टॉपिंग) से गार्निश करके तुरंत सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:नमक, मूंग दाल, हल्दी पाउडर, घी, साबुत लाल मिर्च, हींग, टमाटर, प्याज, जीरा पाउडर, अदरक, धनिया पत्ती, नींबू का रस, पुदीने की चटनी, हरी मिर्च, काला नमक, मक्खन, सेव |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Moradabadi Dal Ki Chaat Recipe in Hindi with your friends.