आज हम आपको मिक्सड दाल चीला रेसिपी (Mixed Dal Cheela Recipe) बता रहे है। यह ब्रेकफास्ट के लिए एकदम बढ़िया डिश है, प्रोटीन से भरपूर इस चीले को अरहर दाल, चने की दाल और मूंग दाल से मिलाकर तैयार किया जाता है।
Mixed Dal Cheela Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
मिक्सड दाल चीला की सामग्री – Ingredients for Mixed Dal Cheela |
|
1/2 कप हरी मूंग दाल, रात भर भिगोकर | 1/2 कप पीली मूंग दाल, रात भर भिगोकर |
1/2 कप उड़द की दाल, रात भर भिगोकर | 1/2 कप अरहर की दाल, रात भर भिगोकर |
1/2 कप चना दाल , रात भर भिगोकर | 1/2 टी स्पून अजवायन |
1 टेबल स्पून प्याज बारीक कटा हुआ | 1 टेबल स्पून टमाटर बारीक कटा हुआ |
1.2 हरी मिर्च | 1 टी स्पून धनिया पत्ती बारीक कटी हुई |
स्वादानुसार नमक और काली मिर्च | तेल |
मिक्सड दाल चीला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मिक्स दाल को डोसा बैटर की तरह पीस लिजिएं. अगर बैटर गाढ़ा लगे तो इसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालें। |
2: फिर इसमें तेल छोड़कर सभी सामग्री डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें। |
3: अब एक तवा गर्म करके इस पर थोड़ा सा तेल लगाए। |
4: फिर एक करछी भरकर इस पर बैटर डालकर फैला लें और मीडियम आंच पर पकाएं। |
5: अब अगर जरूरत हो तो थोड़ा सा तेल इसके किनारों पर डालकर अच्छी तरह सेंक लें। |
6: अंत में आप इसे कैचप या चटनी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पीली मूंग दाल, हरी मूंग दाल, अरहर की दाल, उड़द की दाल, अजवायन, चना दाल, टमाटर बारीक कटा हुआ, प्याज बारीक कटा हुआ, धनिया पत्ती बारीक कटी हुई, हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च , तेल |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mixed Dal Cheela Recipe in Hindi with your friends.