आज हम आपको लेफ्टओवर चिकन केसाडिला रेसिपी (Leftover Chicken Quesadilla Recipe) बता रहे है। यह बचे हुए चिकन का उपयोग करने का एक स्वादिष्ट और आसान तरीका है। यह मैक्सिकन स्टार डिश केसाडिला का एक मुंह-पानी ला देने वाला सरल नुस्खा है, आप इसे घर पर बना सकते हैं।
Leftover Chicken Quesadilla Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
लेफ्टओवर चिकन केसाडिला की सामग्री – Ingredients for Leftover Chicken Quesadilla |
|
बचे हुए चिकन (बोनलेस) | 1 टेबल स्पून खाना पकाने का तेल |
1 टेबल स्पून लहसुन और अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टेबल स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
10 gms प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 15 gms टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ |
15 gms शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/4 टेबल स्पून नींबू का रस |
1 टेबल स्पून ताजा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर |
1/4 टेबल स्पून चाट मसाला | 1/4 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर |
30 ग्राम मोत्ज़ारेला चीज़, कद्दूकस | 2 टेबल स्पून मक्खन |
2 टेबल स्पून बिना अंडे वाले मेयोनीज | 1 टेबल स्पून पिज्जा पास्ता सॉस |
स्वादानुसार नमक |
लेफ्टओवर चिकन केसाडिला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले लेफ्टओवर चिकन को छोटे टुकड़ों में काट लिजिएं। |
2: फिर एक पैन में तेल गरम करके इसमें कटी हुई लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालकर तेज़ आंच पर 30 सेकंड के लिए भून लें। |
3: फिर टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च डालकर 4-5 मिनट तक सेकें। फिर गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चिकन डालकर 2 मिनट तक पकाएं। |
4: अब इसमें पिज्जा पास्ता सॉस डालकर धीमी आंच पर तब तक सेंकें जब तक तेल मसाले से अलग न हो जाए। |
5: फिर इसमें काली मिर्च, नींबू रस और नमक डालें। ऊपर से धनिया भी डालें। |
6: अब बची हुई रोटी के आधे हिस्से पर मेयोनीज डालें और फिर बाकी मिश्रण, चाट मसाला और कसा हुआ मोज़ेरेला चीज़ डालें। |
7: फिर रोटी के आधे हिस्से को मोड़कर मक्खन लगाएं। |
8: अब एक नॉन-स्टिक तवे पर रोटी के दोनों किनारों को सेक लें। |
9: अंत में टमाटर केचअप के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:खाना पकाने का तेल, बचे हुए चिकन (बोनलेस), हरी मिर्च, लहसुन और अदरक, टमाटर, प्याज, नींबू का रस, शिमला मिर्च, गरम मसाला पाउडर, ताजा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, मक्खन, मोत्ज़ारेला चीज़, पिज्जा पास्ता सॉस, बिना अंडे वाले मेयोनीज, नमक |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Leftover Chicken Quesadilla Recipe in Hindi with your friends.