जैसा की आप है की कुट्टू का आटा व्रत के दौरान खाया जाता है। नवरात्रि और अन्य काफी त्यौहार पर कुट्टू के आटे से कई तरह के पकवान बनाएं जा सकते हैं। आज हम आपको कुट्टू की पूरी रेसिपी (Kuttu Ki Puri Recipe) बता रहे है। इस डिश को बनाना काफी आसान है। कुट्टू की पूरी खाने से शरीर को गर्मी लगती है इसलिए इसे दही के साथ खाते है। दही के अलावा आप इसे आलू की सब्जी के साथ भी खा सकते हैं।
Kuttu Ki Puri Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 10 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
कुट्टू की पूरी की सामग्री |
|
240 ग्राम कुट्टू का आटा | (आटा गूंथने के लिए) पानी |
125 ग्राम (उबालकर छीलें हुए साथ ही मैश किए हुए) आलू | 1 टी स्पून सेंधा नमक |
(डीप फ्राई करने के लिए) घी | (डस्टिंग के लिए ) आटा |
कुट्टू की पूरी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले आटे में नमक और आलू मिलाकर थोड़ा सा पानी डालकर सख्त गूंथ लें। अब इसे 30 मिनट के लिए ढककर रख दें। |
Step 2: अब आटे को 10 से 12 टुकड़ों में तोड़ कर लोईयां बना लें। अगर आटा आपके हाथों में चिपके तो अपने हाथों में थोड़ा तेल लगा लें। |
Step 3: अब एक लोई लेकर उसे पतली पूरी के आकार में बेल लें। अब इसी तरह सभी पूरियां तैयार कर लें। फिर सभी पूरियां फ्राई करने के लिए तैयार हैं। |
Step 4: अब एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब एक छोटी सी पूरी को घी में डालें, अगर वह एक बार में ही ऊपर आ जाती हैं तो सभी पूरियों को फ्राई कर लें। |
Step 5: अब पूरियों को तलते समय उन्हें बीच में से हिलाएं ताकि वह पूरी तरह फूल जाएं। फिर दोनों तरफ से अच्छी तरह फ्राई कर लें। |
Step 6: अब पूरियों को तलने के बाद सर्व करने से पहले अब्ज़ॉर्बन्ट पेपर पर निकाल कर रखें। |
Key Ingredients:आलू, कुट्टू का आटा, पानी , सेंधा नमक, आटा, घी |
Follow our Social Pages for More Indian Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kuttu Ki Puri Recipe in Hindi with your friends.