Kashmiri Palak aur Malai Paneer Tikka Recipe
Dinner Recipes Food Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Snacks Recipes Veg Recipes

कश्मीरी पालक और मलाई पनीर टिक्का रेसिपी – Kashmiri Palak aur Malai Paneer Tikka Recipe

आज हम आपको कश्मीरी पालक और मलाई पनीर टिक्का रेसिपी (Kashmiri Palak aur Malai Paneer Tikka Recipe) बता रहे है। पालक के साथ क्रीम चीज़, पनीर और मसाले से बनाई गई यह डिश आपको काफी पसंद आएगी। यह डिश किसी भी डिनर पार्टी के लिए यह काफी बढ़िया ऐपटाइज़र है। आप इस स्वतंत्रता दिवस पर तीन रंग की इस शानदार डिश को अपने परिवार और दोस्तों के साथ टेस्ट करें।

Kashmiri Palak aur Malai Paneer Tikka Recipe in Hindi

पकाने का समय: 30 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 15 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 45 मिनट

कश्मीरी पालक और मलाई पनीर टिक्का की सामग्री

250 ml (मिली.) हंग कर्ड 1 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट
2 टेबल स्पून अदरक का पेस्ट 1 टेबल स्पून सरसों का तेल
1 टी स्पून नमक 1/4 टी स्पून तंदूरी आॅरेंज कलर
1/2 टी स्पून गरम मसाला 1/2 टी स्पून काली मिर्च
2 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 100 ग्राम पालक का पेस्ट
50 ग्राम चीज़ क्रीम 2 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
100 ग्राम पनीर बेस के लिए तेल

कश्मीरी पालक और मलाई पनीर टिक्का बनाने की वि​धि – Kashmiri Palak aur Malai Paneer Tikka  Veg Recipe

Step 1: सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लिजिएं।
Step 2: अब सारी सामग्री को तीन हिस्सों में करके माला लें, सबसे पहले हिस्से में हरी मिर्च, दूसरे हिस्से में पालक और तीसरे हिस्से में क्रीम चीज़ पनीर को छोड़कर इसे मिलाकर एक मुलायम पेस्ट बना लिजिएं।
Step 3: अब एक बड़े बाउल में पनीर को रखें, फिर पनीर को चार घंटे के लिए मैरीनेशन के लिए फ्रिज में रख दिजिएं।
Step 4: अब पनीर के टुकड़ों को स्कूयर में लगाएं और उसके बाद उसे तंदूर में लगा दीजिएं।
Step 5: ध्यान रहे स्कूयर पर बीच-बीच में तेल लगाते रहियें।
Step 6: फिर जब पनीर नरम होकर पक जाए ते स्कूयर को तंदूर से बाहर निकालें।
Step 7: अब इस डिश को तीन रंग का दिखाने के लिए पनीर के टुकड़ों को इसी तरह लगाएं जैसे तस्वीर में दिखाया गया है।
Step 8: अंत में इसे नींबू के टुकड़ों, प्याज़ के लच्छों और अपनी पसंद के किसी सलाद के साथ सर्व करें।

Key Ingredients:

लहसुन का पेस्ट, हंग कर्ड, सरसों का तेल, अदरक का पेस्ट, नमक, नींबू का रस, गरम मसाला, तंदूरी आॅरेंज कलर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, चीज़ क्रीम, पालक का पेस्ट, पनीर, हरी मिर्च, तेल

Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Miso Soup Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *