आज हम आपको चिकन अंगारा टिक्का रेसिपी (Chicken Angara Tikka Recipe) बता रहे है। इसे ‘अंगारा’ टिक्का कहने इसलिए कहते है क्योंकि यह जलते कोयले की तरह गर्म और अपने लाल रंग की तरह मसालेदार होता है।
Chicken Angara Tikka Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
चिकन अंगारा टिक्का की सामग्री – Ingredients for Chicken Angara Tikka |
|
500 gms बोनलेस चिकन के टुकड़े | 2 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून देगी मिर्च पाउडर |
1/2 कप सरसों का तेल | 1 टी स्पून चाट मसाला |
1 टी स्पून गरम मसाला | 4 टेबल स्पून बेसन |
1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर | 1/2 कप हंग कर्ड |
1 टी स्पून कसूरी मेथी | नमक |
2 टेबल स्पून नीबू का रस |
चिकन अंगारा टिक्का बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में चिकन के टुकड़े, नीबू का रस, 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, आधा लाल मिर्च पाउडर, देगी मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर इसे कम से कम 30 मिनट तक मेरिनेट होने दें। |
2: अब दूसरे मैरिनेड के लिए एक बाउल में सरसों का तेल, बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर और देगी मिर्च पाउडर और सभी सूखे मसाले, दही और बेसन के लेकर एक स्मूद क्रीमी पेस्ट बनने तक सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। |
3: फिर चिकन को अच्छी तरह से मैरिनेड में कोट करके इसे कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दें। |
4: अब टिक्का पकाने के लिए तैयार है, इसे कटार में लगाकर तंदूर पर भून लें। |
5: अंत में पुदीने और दही की चटनी और कुछ प्याज के स्लाइस के साथ तीखे टिक्का का मजा लें। |
Key Ingredients:लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, सरसों का तेल, देगी मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, बेसन, कसूरी मेथी, हंग कर्ड, नीबू का रस, नमक |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chicken Angara Tikka Recipe in Hindi with your friends.