Red Velvet Pastry Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Sweet Recipes

Red Velvet Pastry Recipe in Hindi – रेड वेलवेट पेस्ट्री रेसिपी – Sweet Recipes

आज हम आपको रेड वेलवेट पेस्ट्री रेसिपी (Red Velvet Pastry Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट पेस्ट्री है, इसे क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग से तैयार करते है। इसका क्रीम टेस्ट आपको पसंद आएगा, इस बार वेलेटाइन डे के लिए यह फूली हुई और नरम स्वादिष्ट पेस्ट्री पूरी तरह परफेक्ट है।

Red Velvet Pastry Recipe

पकाने का समय: 35 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 45 मिनट

रेड वेलवेट पेस्ट्री की सामग्री – Ingredients for Red Velvet Pastry

सूखी सामग्री:
400 ग्राम प्लेन केक आटा 10 ग्राम कोको पाउडर अनस्वीटेंड
5 ग्राम बेकिंग सोडा एक चुटकी नमक
गीली सामग्री:
115 ग्राम मक्खन, बिना नमक के 330 ग्राम कैस्टर शुगर
2 अंडे 250 ml (मिली.) वेजिटेबल ऑयल
1 टी स्पून सफेद सिरका 2 टी स्पून वनीला एक्ट्रैक्ट
250 ml (मिली.) बटरमिल्क 2 टेबल स्पून रेड​ लिक्विड फूड कलर
फ्रॉस्टिंग:
400 ग्राम फिलाडेफिया ​क्रीम चीज 115 ग्राम मक्खन
1 ½ टी स्पून वनीला एक्सट्रैक्ट 450 ग्राम आइसिंग शुगर

रेड वेलवेट पेस्ट्री बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले 180 C / 350F पर ओवन को प्रीहीट कर लें। फिर एक बेकिंग ट्रे (साइड और बेस) को बटर लगाकर कोको पाउडर से डस्ट कर लिजिएं।
2: अब सूखी सामग्री एक बाउल में निकालकर और हिलाकर अच्छी तरह मिला लें।
3: फिर एक बाउल में चीनी और मक्खन डालकर स्टैंड मिक्सर में या इलेक्ट्रिक बीटर के साथ स्मूद होने तक इसे मिलाएं।
4: अब इसमें एक बार में एक ही अंडा डालकर मिला लें। फिर पहले यह फटा हुआ सा दिखाई देगा और फेंटते रहने पर यह स्मूद हो जाएगा।
5: फिर सिरका, वेजिटेबल ऑयल, बटरमिल्क, रेड फूड कलर और वनीला डालकर स्मूद होने तक फेंटें।
6: अब इसमें सूखी सामग्री डालकर इसे मिलाने के लिए अच्छी तरह फेंट लीजिये। ध्यान रहे इसमें लम्पस नहीं होने चाहिए।
7: फिर बैटर को केक पैन में बांटकर इसे 25 से 30 मिनट बेक कर लें, आप इसे टूथपिक से चेक कीजिए, यह साफ निकलें तो आपका केक तैयार है।
8: अब इस केक को 10 मिनट के लिए पैन में ही रहने दीजिये, फिर इसे इसके बाद कुलिंग रैक पर निकालकर ठंडा कर लें।

Key Ingredients:

कोको पाउडर अनस्वीटेंड, प्लेन केक आटा, नमक, बेकिंग सोडा, कैस्टर शुगर, मक्खन, वेजिटेबल ऑयल, अंडे, वनीला एक्ट्रैक्ट, सफेद सिरका, रेड​ लिक्विड फूड कलर, बटरमिल्क, मक्खन, फिलाडेफिया ​क्रीम चीज, आइसिंग शुगर, वनीला एक्सट्रैक्ट

Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Red Velvet Pastry Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *