आज हम आपको चीज एंड जैलपीनो स्टफड कचौरी रेसिपी (Cheese and Jalapeno Stuffed Kachori Recipe) बता रहे है। अपने गेस्ट्स को इस दिवाली यह स्वादिष्ट कचौरी बनाकर सर्व करें। उन्हें इसमें चीज का सरप्राइज मिलेगा। इस डिश को बनाना बहुत आसान है, इस कचौरी को आप केवल 30 मिनट में बना सकते हैं।
Cheese and Jalapeno Stuffed Kachori Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
चीज एंड जैलपीनो स्टफड कचौरी की सामग्री – Ingredients for Cheese & Jalapeno Stuffed Kachori |
|
500 ग्राम आटा | 15 ग्राम अजवाइन |
1/4 कप तेल | तलने के लिए तेल |
20 ग्राम नमक | 100 पनीर |
50 ग्राम चेडर चीज़ | 50 ग्राम जलपीनो |
चीज एंड जैलपीनो स्टफड कचौरी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले आटे को छान लिजिएं, फिर इसमें तेल डालकर हाथ से मसल लें। |
2: फिर इसमें अजवाइन, नमक और कलौंजी डालकर अच्छे से मिला लिजिएं। |
3: अब आटे के बीच में छेद बनाकर इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लिजिएं। फिर आटे से छोटी बॉल्स बनाकर एक तरफ रख दीजिये। |
4: फिर तेल गर्म करके इसमें अजवाइन, कॉटेज चीज, लाल मिर्च और नमक डालकर कुछ देर पकाएं। |
5: अब इस मिश्रण को ठंडा करके इसमें कददूकस की हुई चेडार चीज और जैलपीनो डालें। |
6: फिर बॉल्स के अंदर इस मिश्रण को भरकर हथेली से दबा दीजिये। |
7: अब इसे डीप फ्राई कर लें और अंत में इस डिश को इमली की चटनी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:अजवाइन, आटा, नमक, तेल, चेडर चीज़, पनीर, जलपीनो |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Cheese and Jalapeno Stuffed Kachori Recipe in Hindi with your friends.