आज हम आपको आंध्र गौंगुरा पचहड़ी रेसिपी (Andhra Gongura Pachadi Recipe) बता रहे है। आप इसे एक अचार या चटनी के रूप में समझ सकते हैं। आप इसे किसी भी डिश के साथ परोस सकते हैं।
Andhra Gongura Pachadi Recipe in Hindi
पकाने का समय: 4 घंटे |
कितने लोगों के लिए: 8 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 4 घंटे 10 मिनट |
आंध्र गौंगुरा पचहड़ी की सामग्री – Ingredients for Andhra Gongura Pachadi |
|
एक बंच गौंगुरा | 10 लाल मिर्च |
3 टेबल स्पून वेजिटेबल ऑयल | 1 टेबल स्पून उड़द दाल |
2 टेबल स्पून साबुत धनिया | 6 लहसुन की कलियां |
1 टेबल स्पून चना दाल | एक चुटकी हींग |
स्वादानुसार नमक | |
तड़के के लिए: | |
1 सरसों के दाने | 5 टेबल स्पून वेजिटेबल ऑयल |
4 लहसुन की कलियां | 3 साबुत लाल मिर्च |
1/2 टी स्पून जीरा | एक टहनी कढ़ीपत्ता |
आंध्र गौंगुरा पचहड़ी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म कर लें। |
2: फिर इसमें गौंगुरा के पत्ते डालकर इन्हें तब तक भूनें जब तक कि पत्ते अपना रंग न छोड़ दें और नरम न हो जाए। |
3: फिर इन्हें पैन से निकालकर ठंडा होने दीजिये। |
4: अब इसी पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर सरसों के दाने डालें। |
5: फिर जब सरसों के दाने चटकने लगे तब इसमें लाल मिर्च, जीरा, साबुत धनिया, लहसुन की कलियां और उड़द दाल डालें। |
6: अब इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर ले। |
7: फिर सभी सामग्री में नमक मिलाकर इसे पीस लिजिएं। |
8: अब फ्राइड गौंगुरा के पत्तों को दरदरा पीस लें। |
9: फिर एक पैन में चार बड़े चम्मच तेल गर्म करके इसमें सरसों के दाने डालें। |
10: अब इसमें सूखी लाल मिर्च, कढ़ीपत्ता, जीरा, क्रशड लहसुन डालकर चटकने दीजिये। |
11: फिर इसे हल्का सा ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। |
12: अब तड़के को आंच से उतारकर थोड़ा ठंडा कर लें। फिर इसे गौंगुरा पचहड़ी में में डाल दें। |
13: अंत में इसे एक चम्मच घी डालकर उबले हुए चावलों के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:लाल मिर्च, गौंगुरा, उड़द दाल, वेजिटेबल ऑयल, लहसुन की कलियां, साबुत धनिया, हींग, चना दाल, सरसों के दाने, नमक, साबुत लाल मिर्च, लहसुन की कलियां, कढ़ीपत्ता, जीरा |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Andhra Gongura Pachadi Recipe in Hindi with your friends.