आज हम आपको मेथी पनीर रेसिपी (Methi Paneer Recipe) बता रहे है। यश एक शानदार सब्जी है, रेस्टोरेंट में तो आपने इस सब्जी को काफी बार खाया होगा, आप इस सब्जी को घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। मेथी पनीर की सब्जी जितनी स्वादिष्ट है उतनी ही पौष्टिक भी है। मेथी पनीर सब्जी को आप केवल 25 मिनट में बना सकते हैं। इसे आप डिनर या लंच में कभी भी बनाकर खा सकते हैं।
Methi Paneer Recipe – Indian Recipes
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
मेथी पनीर की सामग्री |
|
| 250 ग्राम (चीनी के साथ हल्की उबालकर प्यूरी की हुई) मेथी | 2 टेबल स्पून तेल |
| 4 साबुत लाल मिर्च | 1/2 कप टमाटर, प्यूरी |
| 2 टी स्पून नमक | 1 टी स्पून गरम मसाला |
| 2 टी स्पून धनिया | 250 ग्राम पनीर |
मेथी पनीर बनाने की विधि – Methi Paneer Recipe – Easy Recipes |
| Step 1: सबसे पहले तेल गर्म करके इसमें लाल मिर्च डालें। |
| Step 2: फिर जब इसका रंग बदल जाए तो इसे कड़ाही से बाहर निकाल कर एक तरफ रख दीजिये। |
| Step 3: अब इसमें टमैटो प्यूरी डालकर कुछ देर पका लें। |
| Step 4: अब इसमें गरम मसाला, धनिया और नमक डालकर तेल अलग होने तक भून लें। |
| Step 5: अब इसमें मेथी डालकर अच्छे से मिलाए और फिर पनीर के टुकड़े डालें। |
| Step 6: फिर इसे 3 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें। |
| Step 7: अंत में लाल मिर्च से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:तेल, मेथी, टमाटर, साबुत लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक, पनीर, धनिया |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Methi Paneer Recipe in Hindi with your friends.

