आज हम आपको स्पीनेच एंड बनाना पैनकेक रेसिपी (Spinach and Banana Pancakes Recipe) बता रहे है। यह हेल्दी और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, पालक और केले से बना यह पैनकेक ब्रेकफास्ट के लिए एक बढ़िया विकल्प है।
Spinach and Banana Pancakes Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
स्पीनेच एंड बनाना पैनकेक की सामग्री – Ingredients for Spinach and Banana Pancakes |
|
240 ग्राम रोल्ड ओट्स | 150 ml (मिली.) दूध |
200 ग्राम पालक | 1 (पका हुआ) केला |
1 अंडा | 1/2 टी स्पून दालचीनी पाउडर |
1/2 टी स्पून वनिला एक्सट्रैक्ट | 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर |
स्पीनेच एंड बनाना पैनकेक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ओट्स को ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में डालकर आटे की फॉर्म में बदलने तक पीस लिजिएं। |
2: फिर पालक, दूध, दालचीनी, केला, वनीला और अंडा को भी एक साथ मिलाकर पीसकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें। |
3: अब बैटर को 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
4: फिर पैन गर्म करके मक्खन या तेल लगाएं। |
5: अब एक छरछी की मदद से बैटर फैलाकर दोनों तरफ से ब्राउन होने दीजिये। |
6: अंत में फ्रेश फ्रूट्स या नट बटर के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:दूध, रोल्ड ओट्स, केला, पालक, दालचीनी पाउडर, अंडा, बेकिंग पाउडर, वनिला एक्सट्रैक्ट |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Spinach and Banana Pancakes Recipe in Hindi with your friends.