आज हम आपको किनुआ दाल सैलेड रेसिपी (Quinoa Lentil Salad Recipe) बता रहे है। ये एक हेल्दी सैलेड है जो, जो सुपरफूड जैसे एस्पैरेगस, किनुआ, अनार और दाल से तैयार किया गया है। आप इस डिश खट्टी मौसंबी का रस और सरसों के स्वाद की ड्रेसिंग दे सकते हैं।
Quinoa Lentil Salad Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
किनुआ दाल सैलेड की सामग्री |
|
1 कप किनुआ | ड्रेसिंग तैयार करने के लिए |
दो-तीन छोटी गाजर | 1 मौसंबी का रस |
ब्रॉक्ली | 1 टी स्पून सरसों |
एस्पैरेगस | 2 टेबल स्पून जैतून का तेल |
फूलगोभी | लेमन ग्रास |
1 कप दाल | आधी (कटी हुई) हरी मिर्च |
1 कप अनार | चार-छह बैज़ल पत्तियां |
2 हरी प्याज़ | |
हरा धनिया |
किनुआ दाल सैलेड बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले उबले हुए पानी में नमक डालें, करीब 45 सेकेंड के लिए सब्जियों को इसमें डालकर उबाल लें। |
Step 2: अब उन्हें निकालकर ठंडे बर्फ के पानी में डालें। |
Step 3: फिर एक कटोरे में किनुआ भिगोएं। फिर इसके बाद इसमें अनार के दाने और दाल डालें |
Step 4: अब कटी हुई धनिया और हरी प्याज़ डालकर मिक्स करें। आखिर में किनुआ और दाल मिक्सचर में उबली हुई सब्जियां मिलाएं। |
ड्रेसिंग तैयार करने के लिए |
Step 1: सबसे पहले ताज़ा मौसंबी का रस निकालें , फिर इसमें लेमन ग्रास, सरसों, बैज़ल पत्तियां, हरी मिर्च और थोड़ा-सा जैतून का तेल डालें, फिर सैलेड के साथ मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। |
Step 2: अब सैलेड को प्लेट में रखकर गार्निशिंग के लिए सूरजमुखी स्प्राउट्स का इस्तेमाल करें , परोसें। |
Key Ingredients:छोटी गाजर, किनुआ, एस्पैरेगस, ब्रॉक्ली, दाल, फूलगोभी, हरी प्याज़, अनार, मौसंबी का रस, हरा धनिया, जैतून का तेल, सरसों, हरी मिर्च , लेमन ग्रास, बैज़ल पत्तियां |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Quinoa Lentil Salad Recipe in Hindi with your friends.