आज हम आपको ओई किमची रेसिपी (Oi Kimchi Recipe) बता रहे है। ओई किमची या कुकबंर किमची ताजे से खीरे से बनी एक बढ़िया सैलेड डिश है जो गर्मी के मौसम के लिए बढ़िया डिश है। पारंपरिक रूप से किमची कोरियन कुजिन का हिस्सा है। अगर आप कोई आसान मील अचार के साथ देख रहे हैं तो इसे जरूर ट्राई करें।
Oi Kimchi Recipe
पकाने का समय: 3 घंटे |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 3 घंटे 10 मिनट |
ओई किमची की सामग्री – Ingredients for Oi Kimchi |
|
1 kg अचार खीरा | 30 ग्राम कोरियाई मोटा समुद्री नमक |
70 ग्राम चाइव्स (2 इंच में काटें) | 5 हरी प्याज, जूलियन |
1 प्याज, जूलियन | 100 ग्राम गाजर, जूलियन |
सीजनिंग के लिए | |
3 टेबल स्पून गूचुगरू – कोरियाई लाल मिर्च पाउडर | 2 टेबल स्पून चीनी |
2 टेबल स्पून लहसुन | 1 टी स्पून कोरियाई नमक |
2 टेबल स्पून एशियाई नाशपाती का रस | 1 टी स्पून अदरक |
ओई किमची बनाने की विधि |
1: सबसे पहले खीरे के सिरों को काटकर हटाएं और फिर हिस्सों में और फिर प्रत्येक टुकड़ों को 4 हॉरिज़ान्टली रूप से काट लें। |
2: अब एक बाउल में खीरे को टुकड़ों में काटकर 3 बड़े चम्मच नमक छिड़कर खीरे को नमक में बराबर कोट कर लिजिएं। |
3: फिर 3 घंटे के लिए अचार के लिए खीरे को नरम होने के लिए छोड़ दीजिये। |
4: सीजनिंग तैयार करने के लिए: पहले हरी प्याज, लहसुन और चाइव्ज, हो साफ कर लिजिएं। |
5: अब खीरे को छलनी में छान लिजिएं, ध्यान रहे इसे धोना नहीं हैं। |
6: फिर एक बाउल में खीरे और सारी तैयार सब्जियां और मसाला – लाल मिर्च पाउडर, चीनी, नमक और लहसुन डालकर धीरे से मिला लें। |
7: अब खीरे को कमरे के तापमान पर 12-36 घंटे (अपनी पसंद के अनुसार – अधिक लंबा, अधिक पकने वाला और खट्टा) रख दें और और फ्रिज में शिफ्ट कर दें। |
Key Ingredients:कोरियाई मोटा समुद्री नमक, अचार खीरा, हरी प्याज, चाइव्स (2 इंच में काटें), गाजर, प्याज, चीनी, गूचुगरू – कोरियाई लाल मिर्च पाउडर, कोरियाई नमक, लहसुन, अदरक, एशियाई नाशपाती का रस |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Oi Kimchi Recipe in Hindi with your friends.