आज हम आपको मोदक रेसिपी (Modak Recipe) बता रहे है। मोदक भगवान गणेश को काफी प्रिय हैं, गणेश चतुर्थी के अवसर पर इन्हे बनाया जाता है। मोदक एक प्रकार की भारतीय मिठाई है। ये मोदक आटे में जायफल, केसर और नारियल को भरकर तैयार किए जाते हैं। इन्हे उकडीचे मोदक के नाम से भी जाना जाता है। इस हालांकि मोदक को काफी तरह से बनाया जा सकता है। मोदक महाराष्ट्र की एक लोकप्रिय मिठाई है। लेकिन भारत के कई अन्य हिस्सों में अब मोदक बनाए जाते हैं। गणेश चतुर्थी की पूजा के दौरान भगवान गणेश को 21 मोदकों का भोग लगाया जाता है।
Modak Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 5 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
मोदक की सामग्री – Ingredients for Modak |
|
फीलिंग बनाने के लिए: | |
1 कप नारियल, कद्दूकस | 1 कप गुड़ |
एक चुटकी केसर | एक चुटकी जायफल |
बाहरी परत बनाने के लिए: | |
1 कप पानी | 2 टी स्पून घी |
1 कप चावल का आटा |
मोदक बनाने की विधि |
फीलिंग बनाने के लिए: |
1: सबसे पहले एक पैन को गर्म करके इसमें गुड़ और नारियल डालें। |
2: फिर इसे 5 मिनट तक चलाए। अब इसमें जायफल और केसर डालकर मिक्स कर लें। |
3: अब 5 मिनट तक मिश्रण को और पकाने के बाद एक तरफ रख दीजिये। |
मोदक बनाने के लिए: |
1: पहले एक गहरे बर्तन में पानी के साथ घी को उबालें। फिर इसमें आटा और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। |
2: फिर एक बाउल के तली में घी लगा लें और अब डो भी गर्म होगा। फिर इससे आटा तैयार कर लिजिएं। |
3: फिर थोड़ा तैयार किया हुआ आटा लेकर इससे लोई बना लें, फिर इसे बेलकर किनारों को फूल के आकार में मोड़े। |
4: इसमें अब एक चम्मच फीलिंग भरकर बंद कर दीजिये। |
5: फिर तैयार किए गए मोदक मलमल के कपड़े में रखकर 10 से 15 स्टीम कर लें। इसके बाद अब इन्हें सर्व करें। |
Key Ingredients:गुड़, नारियल, जायफल, केसर, घी, पानी, चावल का आटा |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Modak Recipe in Hindi with your friends.