आज हम आपको मखाना भेल रेसिपी (Makhana Bhel Recipe) बता रहे है। तीखी और खट्टी-मीठी यह मखाना भेल एक काफी सेहतमंद और स्वादिष्ट भेल रेसिपी है। इसे आलू, मूंगफली, मखाने, हरी मिर्च के अलावा काली मिर्च, जीरा पाउडर और जैसे अन्य मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है।
Makhana Bhel Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
मखाना भेल की सामग्री – Ingredients for Makhana Bhel |
|
1 कप मखाना, रोस्टेड | 1/2 कप उबले आलू |
1/2 कप मूंगफली, रोस्टेड | 2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टेबल स्पून नींबू का रस | स्वादानुसार सेंधा नमक |
1-2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर | 2 टी स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून जीरा पाउडर, रोस्टेड |
मखाना भेल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में हरी मिर्च, आलू, जीरा पाउडर, कटा हरा धनिया, काली मिर्च, नींबू का रस और नमक लें। |
2: फिर सभी चीजों एक साथ मिला लें। |
3: अब मूंगफली और मखाना डालकर फिर इसे अच्छे मिक्स करके सर्व करें। |
4: आप चाये तो कुछ अनार के दानों से भी सजा सकते हैं। |
Key Ingredients:उबले आलू, मखाना, हरी मिर्च, मूंगफली, सेंधा नमक, नींबू का रस, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Makhana Bhel Recipe in Hindi with your friends.