आज हम आपको महाराष्ट्रीयन पोहा पट्टी समोसा रेसिपी (Maharashtrian Poha Patti Samosa Recipe) बता रहे है। समोसा एक हैवी डिश या स्नैक्स के रूप में जाना जाता है, यह महाराष्ट्रीयन स्टाइल पोहा पट्टी समोसा स्वादिष्ट रूप से लाइट है। राज्य में रेस्टोरेंट और घरों में एक मुख्य व्यंजन है, यह डिश पोहा खाने के सामान्य तरीके में मजेदार ट्विस्ट है। यहां बताया गया है कि आप इसे घर पर कैसे आसानी से बना सकते हैं।
Maharashtrian Poha Patti Samosa Recipe
🫕 पकाने का समय: 10 मिनट |
💁 कितने लोगों के लिए: 2 |
🥣 तैयारी का समय: 15 मिनट |
🎚️ कठिनाई स्तर: आसान |
⏰ टोटल टाइम: 25 मिनट |
महाराष्ट्रीयन पोहा पट्टी समोसा की सामग्री – Ingredients for Maharashtrian Poha Patti Samosa
-
- 1 कप पोहा
- 8 समोसा पट्टी
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबल स्पून धनिया पत्ती
- 1 टी स्पून चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- 2 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टी स्पून अदरक
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 4-5 हरी मिर्च
- 2 टेबल स्पून मैदा
- डीप फ्राई करने के लिए पर्याप्त तेल
महाराष्ट्रीयन पोहा पट्टी समोसा बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक कप पतले चावल पोहा को भिगोकर पका लें। इसमें एक्ट्रा सामग्री न जोड़ें। आप इसमें थोड़ी हल्दी डाल सकते हैं।
2. फिर एक बड़े बाउल में प्याज और पोहा मिला लें।
3. अब हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया को अलग-अलग बारीक काट लें।
4. फिर इसके बाद बाउल में गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चाट मसाला डालकर आपस में मिलाना शुरू करें।
5. फिर कटी हुई सामग्री को भी बाउल में डाल दें। आप मसाले को बैलेंस करने के लिए एक चुटकी चीनी मिला सकते हैं।
6. अब सभी चीजों को हाथ से या बड़े चम्मच से मिला लें।
7. फिर हर समोसा पट्टी को आधा काटकर इसे एक खोखले कोन के आकार में मोड़ना शुरू करें।
8. अब किनारों को सील करने के लिए, गोंद के रूप में आटे-पानी के मिश्रण का इस्तेमाल करें। इस मिश्रण को बनाने के लिए मैदा को 1-2 कप पानी के साथ तब तक मिलाएं जब तक यह एक पेस्ट में न बदल जाए।
9. फिर पट्टी में पोहा की स्टफिंग भरकर पेस्ट से आखिरी किनारे को मजबूती से सील कर दें, लेकिन ज्यादा जोर से न दबाएं।
10. अब हर पट्टी के लिए प्रक्रिया को दोहराएं और उन्हें तैयार कर लें।
11. फिर समोसे को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राईकरके पुदीने की चटनी या सूखी लहसुन की चटनी के साथ सर्व करें।
Key Ingredients: पोहा, प्याज, समोसा पट्टी, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, मसाला, मैदा, तेल, नमक |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Maharashtrian Poha Patti Samosa Recipe in Hindi with your friends.