आज हम आपको जैगरी पैनाकोटा रेसिपी (Jaggery Panna Cotta Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट डिजर्ट है, आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह एक हेल्दी वर्जन है इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते है। इसी के साथ दालचीनी और इलाइची डाली गई है।
Jaggery Panna Cotta Recipe in Hindi
पकाने का समय: 2 घंटे 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 2 घंटे 25 मिनट |
जैगरी पैनाकोटा की सामग्री – Ingredients for Jaggery Panna Cotta |
|
2 कप दूध, full cream | 1/4 कप गुड़ |
2 टी स्पून जेलेटिन | 3 इलाइची |
1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर (वैकल्पिक) | 1/8 टी स्पून दालचीनी पाउडर |
जैगरी पैनाकोटा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में 2 बड़े चम्मच पानी लेकर इसमें जेलेटिन डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दीजिये। |
2: अब एक पैन में दूध और गुड़ लिजिएं। फिर इलाइची को छीलकर इसके दानों को दूध में डालकर इसे धीमी आंच पर पकाएं। |
3: फिर एक बार गुड़ जब दूध में पूरी तरह घुल जाए तब इसमें इलाइची पाउडर, दालचीनी पाउडर और जेलेटिन डालकर इसे 5 मिनट के लिए पका लें। |
4: अब इसे एक मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये। फिर इसे छानकर पुडिंग मोल्ड में डालकर रेफ्रिजरेंटर में 2 घंटे सेट होने के लिए रख दीजिये। इसे आप पूरी रात सेट होने दें तो यह अच्छा होगा। |
5: अंत में पैनाकोटा को सर्विंग प्लेट में निकालकर इस पर क्रेनबेरी सॉस छिड़कर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:गुड़, दूध, इलाइची, जेलेटिन, दालचीनी पाउडर, इलाइची पाउडर (वैकल्पिक) |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Jaggery Panna Cotta Recipe in Hindi with your friends.