आज हम आपको ग्रिल्ड पोटैटो कबाब रेसिपी (Grilled Potato Kebabs Recipe) बता रहे है। मुंह में पानी ला देने वाले इन वेजिटेरिन कबाब को काफी स्वादिष्ट मसालों और हर्ब डालकर बनाया गया है। यह बनाने में बहुत आसान हैं और किसी भी मौके पर इन्हें बनाकर इनके स्वाद का मजा ले सकते है।
Grilled Potato Kebabs Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
ग्रिल्ड पोटैटो कबाब की सामग्री – Ingredients for Grilled Potato Kebabs |
|
1 kg आलू (छीलकर, टुकड़ों और हल्का उबला हुआ) | 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट |
10 लहसुन की कली | 1 1/2 कप हंग कर्ड |
2 टी स्पून चिली फलेक्स | 1 टेबल स्पून नींबू का रस |
2 टेबल स्पून बेसन (भुना हुआ) | 1 टी स्पून जीरा पाउडर |
1 1/2 टी स्पून मसाला पाउडर | 1 टी स्पून सेंधा नमक |
2 टेबल स्पून कसूरी मेथी | 1 टेबल स्पून नमक |
2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून अजवाइन |
1 टी स्पून चाट मसाला | 30 ml (मिली.) सरसों का तेल |
ग्रिल्ड पोटैटो कबाब बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सभी सूखी सामग्री को एक मीडियम मिक्सिंग बाउल में मिला लिजिएं। |
2: फिर इसमें नींबू, दही, कटा हुआ लहसुन, सरसों का तेल और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लिजिएं। |
3: अब इसमें कटे हुए आलू डालकर अच्छे से मिलाकर 2 घंटे के लिए एक तरफ रख दें या फिर इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं। |
4: फिर स्क्यूर में मैरीनेट किए हुए आलुओं को लगा लें। |
5: अब आलुओं को मॉडरेट ग्रिलर में पूरी तरह पकने तक ग्रिल कर लें। |
6: अंत में इन पर हल्का सा तेल लगाकर सर्व करें। |
Key Ingredients:अदरक का पेस्ट, आलू (छीलकर, टुकड़ों और हल्का उबला हुआ), हंग कर्ड, लहसुन की कली, नींबू का रस, चिली फलेक्स, जीरा पाउडर, बेसन (भुना हुआ), सेंधा नमक, मसाला पाउडर, नमक, कसूरी मेथी, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, सरसों का तेल, चाट मसाला |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Grilled Potato Kebabs Recipe in Hindi with your friends.