आज हम आपको आम चना चाट रेसिपी (Aam Channa Chaat Recipe) बता रहे है। आप अपनी स्वादिष्ट चाट को एक हेल्दी ट्विस्ट दें, जो प्रोटीन के मामले में हाई पर और स्वाद के मामले कोई समझौता नहीं है। आपको इस चाट में खट्टा मीठा स्वाद मिलेगा। इस चाट को आम मीठा स्वाद देता है। आप इसे केवल कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं।
Aam Channa Chaat Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
आम चना चाट की सामग्री – Ingredients for Aam Channa Chaat |
|
1 कप काले चने (स्प्राउट के रूप में) | 1/2 कच्चा आम |
1/2 गाजर, कद्दूकस | 1/2 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 खीरा, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून चाट मसाला पाउडर | 1 टी स्पून नमक |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून नींबू का रस |
1/2 टी स्पून हरा धनिया |
आम चना चाट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले काले चने को पानी में भिगोकर स्प्राउट बना लिजिएं। इसे आप चाहे तो एक दिन भिगोकर सूती कर कपड़े में बांध दीजिये, जिससे इसमें स्प्राउट आ जाएंगे। |
2: अब स्प्राउस्ट को पानी में उबाल लिजिएं, फिर इसे छानकर एक तरफ रख दीजिये। |
3: फिर सारी सब्जियों को काटकर तैयार कर लिजिएं। |
4: अब स्प्राउस्ट और सारी सब्जियों को मिक्स कर लिजिएं। |
5: फिर इसमें नींबू का रस, नमक, चाट मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लिजिएं। |
6: नोट: आप इसमें श्रेडिड पत्तागोभी भी मिक्स कर सकते है और इसमें आप चाहें तो उबलें हुए आलू भी डाल सकते हैं। |
7: अंत में इस पर सेव डालकर और हरी और मीठी चटनी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:कच्चा आम, काले चने (स्प्राउट के रूप में), प्याज, गाजर, टमाटर, खीरा, नमक, चाट मसाला पाउडर, नींबू का रस, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Aam Channa Chaat Recipe in Hindi with your friends.