Til Bhakarwadi Recipe
क्या चाहिए (सामग्री) – Ingredients for Til Bhakarwadi Recipe
आलू – 3, उबले हुए
गरम मसाला पाउडर – ½ चम्मच
जीरा पाउडर – ½ चम्मच, पिसा हुआ
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 चम्मच , मोयन के लिए
कसूरी मेथी – 1 चम्मच
सूजी – ½ कटोरी
मैदा – 1 कटोरी
तेल – जितनी जरूरत हो
चाट मसाला – ½ चम्मच
सौंफ – ½ चम्मच
जीरा – ½ चम्मच
हरी मिर्च – 1
हरा धनिया – थोड़ा सा
सफेद तिल – 2 चम्मच
पनीर – 100 ग्राम
ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)
सबसे पहले पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें। फिर उसमें सौंफ और जीरा का तड़का लें। फिर पनीर और उबले हुए आलू मैश करके डालें। अब इसमें तिल, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया और चाट मसाला डालकर दो मिनट तक भूनें और गैस बंद कर दें। अब इसे ठंडा होने के लिए रखें।
अब सूजी और मैदा को छलनी से छान लें और एक बाउल में मिक्स करें। फिर इसमें कसूरी मैथी,पिसा हुआ जीरा पाउडर, मोयन का तेल, तिल व गरम मसाला पाउडर डालकर आटा गूंध लें। अब आटे को कुछ देर तक ढककर रखा रहने दें। अब छोटी-छोटी लोई बना लें। अब इसे रोटी की तरह बेलें। फिर रोटी पर आलू का मसाला फैलाएं और चारों तरफ से हल्का सा पानी लगाकर रोल कर लें। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और साइड से भी तिल लगा लें। अंत में तैयार बाखर वड़ी को डीप फ्राइ करके चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
Follow our Social Pages for More Indian Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Til Bhakarwadi Recipe in Hindi on Makar Sankranti Festival with your friends.

