आज हम आपको वेजिटेबल फ्राइड राइस रेसिपी (Vegetable Fried Rice Recipe) बता रहे है। यह बचे हुए चावल से बनाई जाने वाले काफी बढ़िया रेसिपी है। झटपट, स्वादिष्ट और आसान फ्राइड राइस बच्चों से लेकर बढ़ों तक सभी को काफी अच्छे लगते है। इसमें लहसुन के साथ पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों को भूना जाता है, फिर इसमें स्टीम राइस में ओरिएटल सॉस डालकर पकाते है। फ्लेवर्स से भरपूर इस रेसिपी को आप सिर्फ 20 मिनट में बना सकते हो। वेजिटेबल फ्राइड राइस को आप किसी स्पाइसी करी के साथ डिनर में सर्व कर सकते हैं।
Vegetable Fried Rice Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 5 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
वेजिटेबल फ्राइड राइस की सामग्री |
|
1 बाउल (उबले हुए ) चावल | 1 टेबल स्पून तेल |
2-3 लहसुन , टुकड़ों में कटा हुआ | 1 लाल मिर्च |
1 टेबल स्पून गाजर | 3-4 बेबीकॉर्न, टुकड़ों में कटा हुआ |
4-5 पत्तागोभी, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 टेबल स्पून तिल |
4-5 टेबल स्पून बीन्स | स्वादानुसार नमक |
कालीमिर्च | 1 टी स्पून सोया सॉस |
2-3 बड़े चम्मच (वैकल्पिक) वाइन | गार्निशिंग के लिए हरा प्याज |
वेजिटेबल फ्राइड राइस बनाने की विधि – Vegetable Fried Rice Recipe – Veg Recipes |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करके इसमें हरीमिर्च और लहसुन डालकर भूनें। |
Step 2: अब इसमें बेबी कॉर्न, गाजर, पत्तागोभी और बीन्स डालकर भूनें और तिल का तेल डालें। फिर इसमें चावल डालें। |
Step 3: अब कालीमिर्च, नमक के साथ वाइन और सॉया सॉस डालकर 1 मिनट के लिए पका लें। |
Step 4: अंत में हरे प्याज़ से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:तेल, चावल, लाल मिर्च, लहसुन, बेबीकॉर्न, गाजर, तिल, पत्तागोभी, नमक, बीन्स, सोया सॉस, कालीमिर्च, हरा प्याज, वाइन |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Vegetable Fried Rice Recipe in Hindi with your friends.