आज हम आपको कुंकबर कूलर रेसिपी (Cucumber Cooler Recipe) बता रहे है। इस गर्मी में आप हेल्दी और ताज़ा कुलर का मजा लें, इसमें खीरे की ठंडी ताज़गी, तरबूज की मिठास, और सॉल्टी के लिए नमक और कालीमिर्च जोड़ा जाता है।
Cucumber Cooler Recipe
🫕 पकाने का समय: 05 मिनट |
💁 कितने लोगों के लिए: 1 |
🥣 तैयारी का समय: 05 मिनट |
🎚️ कठिनाई स्तर: आसान |
⏰ टोटल टाइम: 10 मिनट |
कुंकबर कूलर की सामग्री – Ingredients for Cucumber Cooler
-
- 1 बड़ा खीरा
- 1/4 टी स्पून नमक
- 2 कप पानी
- ताज़े पुदीने के पत्ते (गार्निश के लिए)
- 1 कप तरबूज़ के टुकड़े
- 1/4 टी स्पून काली मिर्च
- बर्फ के टुकड़े
कुंकबर कूलर बनाने की विधि
1. सबसे पहले खीरे को धो ले, फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिजिएं।
2. अब एक ब्लेंडर में खीरे के टुकड़ों को स्मूद होने तक प्यूरी बना लें।
3. फिर खीरे के रस को बारीक़ जाली वाली छलनी या जालीदार कपड़े से छान लिजिएं।
4. अब एक बड़े बर्तन में तरबूज के टुकड़े, खीरे का रस, काली मिर्च और नमक मिला लें।
5. फिर 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
6. अब इस ड्रिंक को कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा कर लें।
7. फिर जब सर्व करने के लिए तैयार हो जाएं, तब गिलासों में बर्फ के टुकड़े डालकर खीरे के कूलर को बर्फ के ऊपर डालें।
8. अंत में ताज़े पुदीने की पत्तियों से गिलास को गार्निश करके सर्व करें।
Key Ingredients: खीरा, तरबूज़, नमक, काली मिर्च, पानी, बर्फ के टुकड़े, ताज़े पुदीने के पत्ते |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Cucumber Cooler Recipe in Hindi with your friends.