आज हम आपको कोकोनट राइस रेसिपी (Coconut Rice Recipe) बता रहे है। चावल एक ऐसी सामग्री है जिसे आप कई तरह से बना सकते है। कोकोनट खाने का बहुत ही काफी अच्छा ऑप्शन है इसे आसानी से घर पर कभी भी बनाकर खा सकते है। यह उस समय के लिए बढ़िया डिश है जब आप कुछ बनाने के मूड में न हो और आपका मन कुछ अच्छा खाने का कर रहा हो। कोकोनट राइस की खास बात यह है कि इसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
Coconut Rice Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
कोकोनट राइस की सामग्री – Ingredients for Coconut Rice |
|
1 कप चावल | 1 टेबल स्पून तेल |
1 बड़ी इलाइची | 1-2 दालचीनी स्टिक |
एक पीस जावित्री | 3-4 लौंग |
1/2 टी स्पून कालीमिर्च | 2-3 हरी इलाइची |
2 टी स्पून अदरक पेस्ट | 2 टी स्पून लहसुन पेस्ट |
1 कप नारियल दूध | 1/2 बाउल नारियल |
नमक | पानी |
कोकोनट राइस बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दीजिये। |
Step 2: अब एक पैन में तेल गर्म करके दालचीनी, बड़ी इलाइची, लौंग, जावित्री, हरी इलाइची और कालीमिर्च डालकर कुछ मिनट पकाएं। |
Step 3: फिर इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट और प्याज डालें। फिर इसे ब्राउन होने तक भून लिजिएं। |
Step 4: फिर इसमें कददूकस किया हुआ नारियल और नारियल का दूध डालकर अच्छे से मिला लें। आप इस तब तक पकाएं जब तक की तेल अलग न दिखने लगे फिर इसके बाद पानी और नमक डाले। अब चावल का पानी निकाल चावल इसमें डालें। |
Step 5: फिर एक बार जब चावल पक जाए तब गैस बंद कर दें और फिर इसे 2 से 3 मिनट ऐसे ही छोड़ दें। अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:तेल, चावल, दालचीनी स्टिक, बड़ी इलाइची, लौंग, जावित्री, हरी इलाइची, कालीमिर्च, लहसुन पेस्ट, अदरक पेस्ट, नारियल, नारियल दूध, पानी, नमक |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Coconut Rice Recipe in Hindi with your friends.