आज हम आपको उबले अंडे की भुर्जी रेसिपी (Boiled Egg Anda Bhurji Recipe) बता रहे है। यह डिश उबले अंडे और अंडे की भुर्जी का कॉम्बिनेशन है, आप इस स्वादिष्ट अंडे की डिश को टोस्ट से लेकर रोटी तक किसी भी चीज़ के साथ पेयर कर सकते हैं।
Boiled Egg Anda Bhurji Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
उबले अंडे की भुर्जी की सामग्री – Ingredients for Boiled Egg Anda Bhurji |
|
4 उबले अंडे | 1/2 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 छोटा टमाटर , टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून गरम मसाला | मुट्ठी भर कटा हरा धनिया |
स्वादानुसार नमक |
उबले अंडे की भुर्जी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में उबले अंडे लेकर इन्हे या तो फिर मोटे टुकड़ों में काट लें या उन्हें मोटा-मोटा मैश कर लें। |
2: अब एक पैन में तेल गर्म करके अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कच्ची महक जाने तक पकाएं। |
3: फिर इसमें टमाटर और प्याज डालकर दोनों को हल्का नरम होने तक पकाएं। |
4: फिर सारे सूखे मसाले डालकर सारी चीजों को एक साथ मिला लें। अंत में अंडे डालकर मसाले में हल्का सा टॉस करें। |
5: अब जब अंडे के टुकडों में मसाला मिक्स हो जाए तब आंच से उतार लें। |
6: अंत में मनचाही सामग्री से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:उबले अंडे, टमाटर, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक, मुट्ठी भर कटा हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Egg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Boiled Egg Anda Bhurji Recipe in Hindi with your friends.