आज हम आपको बीटरूट हलवा रेसिपी (Beetroot Halwa Recipe) बता रहे है। यह पोषक तत्वों से भरा हलवा बनाने में काफी आसान है, इसे खासतौर पर सर्दी के मौसम में बनाया जाता है। इसमें काजू और बादाम के अलावा इलाइची का काफी अच्छा स्वाद मिलेगा।
Beetroot Halwa Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
बीटरूट हलवा की सामग्री – Ingredients for Beetroot Halwa |
|
500 ग्राम चकुंदर | 180 ग्राम चीनी |
500 ग्राम दूध | 3 ग्राम इलाइची पाउडर |
30 ग्राम बादाम | 50 ग्राम काजू |
60 ग्राम घी | 100 ग्राम खोया |
बीटरूट हलवा बनाने की विधि |
तैयारी: |
1: सबसे पहले चकुंदर को धोकर छील लिजिएं और फिर इसे कद्दूकस कर लिजिएं। |
2: फिर बादाम को उबलते हुए पानी में डालकर छील लें और सूखा लिजिएं।फिर इन्हें लम्बाई में काट लिजिएं। |
3: अब एक चम्मच घी गर्म करके इसमें काजू को फ्राई करके एक तरफ रख दीजिये। |
हलवा बनाने के लिए: |
1: पहले एक पैन में एक बड़ा चम्मच घी गर्म करके इसमें कद्दूकस किया हुआ चकुंदर डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि कद्दूकस के कच्चे पन की महक न निकल जाए। |
2: फिर इसके बाद इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं, आप इसे बीच बीच में चलाते भी रहें। चकुंदर नरम होने तक और दूध पूरी तरह से न सूख जाने तक इसे पकाएं। |
3: अब इसमें इसके बाद खोया और चीनी डालकर चीनी को पूरी तरह घुलने दें और फिर चकुंदर के साथ अच्छी तरह मिला लें। |
4: फिर इसमें बचा हुआ घी और इलाइची पाउडर डालकर धीमी आंच पर कुछ देर और पका लें। |
5: अंत में इसे काजू और बादाम से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:चीनी, चकुंदर, इलाइची पाउडर, दूध, काजू, बादाम, खोया, घी |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Beetroot Halwa Recipe in Hindi with your friends.