Apple Rabdi Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Sweet Recipes

एप्पल रबड़ी रेसिपी – Apple Rabdi Recipe – Sweet Recipes

आज हम आपको एप्पल रबड़ी रेसिपी (Apple Rabdi Recipe) बता रहे है। यह रबड़ी फेस्टिवल सीजन के लिए बिल्कुल बेस्ट है। यह दूध से बना एक इंडियन डिजर्ट है जिसे स्पेशल मौकों पर भारतीय घरों में बनाते है। लेकिन यहां आपको रबड़ी की रेसिपी का हेल्दी वर्जन बता रहे है जिसमें बादाम, पिस्ते और सेब डालें गए हैं। इस स्वादिष्ट और हेल्दी रबड़ी को आप डिनर पार्टी के बाद सर्व कर सकते हैं।

Apple Rabdi Recipe in Hindi

पकाने का समय: 30 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 20 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 50 मिनट

एप्पल रबड़ी की सामग्री

3 मीडियम सेब 1 लीटर दूध
4 टेबल स्पून चीनी 1/4 टी स्पून हरी इलाइची
8-10 बादाम (स्लाइस्ड), हल्का उबला 8-10 पिस्ते (स्लाइस्ड), हल्का उबला

एप्पल रबड़ी बनाने की वि​धि – Apple Rabdi Recipe –  Dinner Recipes

Step 1: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध डालकर उसमें उबाल आने दीजिएं। फिर जब दूध आधा रह जाए तो आंच धीमी कर दीजिएं।
Step 2: अब इसमें चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं, इसे आप लगातार चलाते रहें।
Step 3: अब सेब को छीलकर कददूकस कर लिजिएं। फिर जब दूध की मात्रा कम हो जाए तब सेब हो डालकर अच्छे मिक्स कर लें।
Step 4: फिर इसे 3 से 4 मिनट के लिए पका लें। अब इसमें बादाम, पिस्ते और इलाइची पाउडर मिक्स करें।
Step 5: अब इसे सर्विंग डिश में निकाल लें। फिर इस पर सेब के बचें हुए स्लाइस लगाएं। डिश के चारों तरफ लगाएं। अंत में इसे गर्म या ठंडा सर्व करें।

Key Ingredients:

दूध, सेब, हरी इलाइची, चीनी, पिस्ते (स्लाइस्ड), बादाम (स्लाइस्ड)

Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Apple Rabdi Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *