आज हम आपको बादाम और पिस्ता श्रीखंड रेसिपी (Almond and Pistachio Shrikhand Recipe) बता रहे है। बादाम और पिस्ता श्रीखंड एक लोकप्रिय डिजर्ट है, इसे केसर, हंग कर्ड, ड्राई फ्रूट्स और दूध से बनाया जाता है। इस डिश को गुजरात में काफी पसंद करते है। इस स्वादिष्ट इंडियन डिजर्ट को त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है।
Almond and Pistachio Shrikhand Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
बादाम और पिस्ता श्रीखंड की सामग्री – Ingredients for Almond and Pistachio Shrikhand |
|
1/2 लीटर दूध | एक चुटकी केसर |
500 ग्राम हंग कर्ड | 1 1/2 टी स्पून कैस्टर शुगर |
25 ग्राम पिस्ता (कूटे हुए) | 25 ग्राम बादाम (कूटे हुए) |
बादाम और पिस्ता श्रीखंड बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में दूध और केसर डालकर उबाल लिजिएं। |
2: फिर एक बाउल में कैस्टर शुगर, हंग कर्ड और आधा केसर मिला दूध डालें। |
3: अब इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। |
4: फिर इसमें बाकी बचा हुआ दूध डालकर अच्छी से तरह मिला लें। |
5: अब इसमें कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। |
6: फिर इसे एक बाउल में निकाल कर पिस्ते और बादाम से गार्निश कीजिए। |
7: अब इसे फ्रिज में 4 से 5 घंटे के लिए रख दें। |
8: अंत में ठंडा सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:केसर, दूध, कैस्टर शुगर, हंग कर्ड, बादाम (कूटे हुए), पिस्ता (कूटे हुए) |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Almond and Pistachio Shrikhand Recipe in Hindi with your friends.