Vegetable Manchurian Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Veg Recipes

Vegetable Manchurian Recipe – वेजिटेबल मंचूरियन रेसिपी – Snacks Recipes

आज हम आपको वेजिटेबल मंचूरियन रेसिपी (Vegetable Manchurian Recipe) बता रहे है। इस डिश को ताजी सब्जियों से मिलाकर बनाया गया है और इसमें हल्की ग्रेवी होती है। आप इसे हक्का नूडल्स या फिर फ्राइड राइस के साथ सर्व कर सकते हैं।

Vegetable Manchurian Recipe in Hindi

पकाने का समय: 40 मिनट

कितने लोगों के लिए: 6

तैयारी का समय: 20 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 1 घंटा

वेजिटेबल मंचूरियन की सामग्री – Ingredients for Vegetable Manchurian

500 gms मिक्स वेजिटेबल (बारीक कटी या कददूकस) 2 अंडा (हल्का फेंटा हुआ)
1 कप मैदा 1 टी स्पून लहसुन पेस्ट
1 टी स्पून अदरक पेस्ट पानी
2 टेबल स्पून तेल 1 टी स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
1 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ 1 बड़ा शिमला मिर्च
सॉस के लिए:
3 टेबल स्पून कॉर्नफलोर 2 टेबल स्पून सिरका
नमक 2 टी स्पून सोय सॉस
1 कप टोमैटो प्यूरी 2 टेबल स्पून सेलेरी, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टी स्पून अजिनोमोटो (वैकल्पिक) 2 कप पानी

वेजिटेबल मंचूरियन बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले सब्जियों के साथ मैदा, अंडा, अदरक और लहसुन पेस्ट में पानी मिलाकर एक गाढ़ा बैटर बना लिजिएं। फिर इसे 5 से 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये।
2: फिर तेल गर्म करके बैटर से बॉल्स बनाकर इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। अब बॉल्स को तेल से निकालकर एब्जॉबेंट पेपर पर निकाल लिजिएं।
3: अब 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके इसमें प्याज और लहसुन को तेज आंच पर स्टर फ्राई कर लें।
4: फिर इसमें शिमला मिर्च डालकर कुछ देर पकाएं।
5: फिर इसमें सॉस मिश्रण डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक की सॉस टांसपेरेंट और गाढ़ी न हो जाए।
6: अब इसमें फ्राइड बॉल्स डालें थोड़ा सा चलाएं और अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

अंडा (हल्का फेंटा हुआ), मिक्स वेजिटेबल (बारीक कटी या कददूकस), लहसुन पेस्ट, मैदा, पानी, अदरक पेस्ट, लहसुन, तेल, शिमला मिर्च, प्याज, सिरका, कॉर्नफलोर, सोय सॉस, नमक, सेलेरी, टोमैटो प्यूरी, अजिनोमोटो (वैकल्पिक), पानी

Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Vegetable Manchurian Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *