सर्दियों में गरमा-गरम पराठों का मज़ा ही कुछ और होता है, और जब बात हो मूली पराठा की, तो नाश्ता और भी स्वादिष्ट बन जाता है। कद्दूकस की हुई मूली में मसालों का तड़का लगाकर बनने वाला यह पराठा सर्द सुबह का परफेक्ट ब्रेकफास्ट है।
Mooli Prantha Recipe
| 🫕 पकाने का समय: 10 मिनट |
💁 कितने लोगों के लिए: 2 |
| 🥣 तैयारी का समय: 15 मिनट |
🎚️ कठिनाई स्तर: आसान |
| ⏰ टोटल टाइम: 25 मिनट |
🛒 मूली पराठा की सामग्री – Ingredients for Mooli Prantha
-
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 टेबलस्पून तेल (आटे के लिए)
- 2 मूली
- 1 टीस्पून अजवाइन
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टीस्पून हरा धनिया (बारीक कटा)
- स्वादानुसार नमक
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- तेल या घी – पराठा सेंकने के लिए
👩🍳 मूली पराठा बनाने की विधि (Step-by-Step Method
1. आटा गूंधना
- एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा और तेल डालें।
- धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंध लें।
- आटे को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें।
2. स्टफिंग तैयार करना
- मूली को धोकर छील लें और कद्दूकस करें।
- कद्दूकस की हुई मूली को हाथों से निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकाल लें।
- एक बाउल में मूली, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हरा धनिया और गरम मसाला डालें।
- नमक पराठा भरते समय डालें, ताकि मूली से पानी न छोड़े।
3. पराठा बेलना
- आटे को बराबर भागों में बाँट लें।
- एक लोई लें, हल्का बेलें, बीच में मूली की स्टफिंग रखें और किनारे से बंद कर लें।
- धीरे-धीरे बेलकर पराठा तैयार करें।
4. पराठा सेंकना
- एक तवा मीडियम आंच पर गरम करें।
- पराठा तवे पर डालें और हल्का पकने पर पलट दें।
- घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
5. सर्व करना
- गरमा-गरम मूली पराठा दही, अचार या सफेद मक्खन के साथ परोसें।
💡 टिप्स:
- नमक हमेशा स्टफिंग में भरते समय डालें, वरना मूली पानी छोड़ देगी और पराठा बेलना मुश्किल होगा।
- मूली का पानी फेंके नहीं, आप इसे आटा गूंधने में इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे स्वाद बढ़ेगा।
|
Key Ingredients: आटा, तेल, मूली, अजवाइन, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउड, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, गरम मसाला, तेल |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, X, Pinterest
Share Mooli Prantha Recipe in Hindi with your friends.

