आज हम आपको पशमक रेसिपी (Pashmak Recipe) बता रहे है। यह एक पारंपरिक मिठाई है इसे आमतौर पर “ईरानी कॉटन कैंडी” के रूप में जानते है। पशमक में धागे जैसी स्थिरता और काफी बढ़िया स्वाद होता है।
Pashmak Recipe
🫕 पकाने का समय: 15 मिनट |
💁 कितने लोगों के लिए: 5 |
🥣 तैयारी का समय: 10 मिनट |
🎚️ कठिनाई स्तर: आसान |
⏰ टोटल टाइम: 25 मिनट |
पशमक की सामग्री – Ingredients for Pashmak
-
- 1 kg चीनी
- 200 ग्राम सफेद आटा
- 1/2 लीटर पानी
- पसंद का फ्लेवर एक्सट्रेक्ट
- 1/2 टेबल स्पून सिरका
- पिस्ता / केसर गार्निश के लिए
- 2 बूंद पिंक फूड कलरिंग या कोई अन्य पसंद का फूड
पशमक बनाने की विधि
1. सबसे पहले पानी में चीनी को घोलकर इस चाशनी को आंच पर रखें और फिर पानी में उबाल आने के बाद सिरका डालें। इसे लगातार हिलाते रहें और मिश्रण को गाढ़ा होने दें।
2. अब एक ट्रे को ग्रीस करके तैयार रखें। फिर जब मिश्रण काफी गाढ़ा हो जाए तब इसे ट्रे में निकालकर ठंडा होने दें।
3. फिर मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे गूंदना शुरू करें। अब एक पैन में मैदा को तेल में डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए भूनें।
4. आप इस पैन में थोड़ी मात्रा में खाने का रंग और/या फलेवर एस्ट्रैक्ट भी मिला सकते हैं।
5. अब एक ट्रे में मैदा का मिश्रण निकालकर उस पर चीनी का मिश्रण रखें। फिर आटे को 8 हिस्सों में बांटकर रोल करना शुरू करें। इससे गूंधना और धागे जैसी शेप में निकालना आसान हो जाता है।
6. फिर जब तक आपको मनपसंद स्थिरता नहीं मिल जाती तब तक आटे को इस तरह से खींचना और गूंधना जारी रखें।
7. लिजिएं आपका पश्मक तैयार है। आप इसे ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए केसर और पिस्ते से गार्निश कर सकते हैं। अपने आइसक्रीम और केक के ऊपर आप इसे गार्निश करने के रूप में भी जोड़ सकते हैं।
Key Ingredients: चीनी, पानी, सफेद आटा, सिरका, पसंद का फ्लेवर एक्सट्रेक्ट, पिंक फूड कलरिंग या कोई अन्य पसंद का फूड कलरिंग, पिस्ता / केसर गार्निश के लिए |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Pashmak Recipe in Hindi with your friends.