Healthy Jowar Dosa Recipe in Hindi
Easy Recipes Indian Recipes

ज्वार डोसा रेसिपी | Crispy & Healthy Jowar Dosa Recipe in Hindi

आज हम आपके लिए ज्वार डोसा की बेहतरीन रेसिपी (Jowar Dosa Recipe) लेकर आए हैं। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। ज्वार ग्लूटेन-फ्री होता है और पचाने में हल्का होता है, इसलिए यह नाश्ते या हल्के भोजन के लिए एक शानदार विकल्प है। अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।

Jowar Dosa Recipe

🫕 पकाने का समय:
15 मिनट
💁 कितने लोगों के लिए:
2
🥣 तैयारी का समय:
10 मिनट
🎚️ कठिनाई स्तर:
आसान
⏰ टोटल टाइम:
25 मिनट
 

ज्वार डोसा की सामग्री – Ingredients for Jowar Dosa

    • 1 कप ज्वार
    • 1 टी स्पून मेथी दाना
    • स्वादानुसार नमक
    • 1/2 कप उड़द की दाल
    • घी या तेल जरूरत के मुताबिक

ज्वार डोसा बनाने की वि​धि

1.  सबसे पहले 1 कप ज्वार और 1/2 कप धुली हुई उड़द की दाल को अच्छी तरह धो लें। अब इसमें 1 छोटा चम्मच मेथी दाना डालकर 6–7 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

2.  तय समय के बाद भीगे हुए ज्वार, उड़द दाल और मेथी दाना को मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाते हुए स्मूद बैटर तैयार कर लें। अब इस बैटर को ढककर किसी गर्म जगह पर फर्मेंट होने के लिए 8–10 घंटे के लिए रख दें।

3. जब बैटर अच्छी तरह फर्मेंट हो जाए, तब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

4. अब गैस पर डोसा तवा गरम करें। तवे पर थोड़ा सा घी या तेल लगाकर उसे चिकना कर लें। फिर एक करछी बैटर लेकर तवे पर डालें और गोलाकार में फैलाएं।

5. आंच को लो से मीडियम रखें और डोसे को तब तक पकाएं जब तक वह हल्का सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए।

6. तैयार डोसे को आधा मोड़ लें और गरमा-गरम नारियल की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।

Key Ingredients:

ज्वार, उड़द की दाल, मेथी दाना, घी या तेल, नमक

Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Jowar Dosa Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *